“लोकतंत्र के लिए आवाज उठाओ” कांग्रेस ने कार्यक्रम का किया आयोजन…..

0
5

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

रांची : रविवार को पूरे देश में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के निर्देश पर “लोकतंत्र के लिए आवाज उठाओ” नाम से कार्यक्रम का आयोजन सोशल मीडिया के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम को लेकर प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने कहा कि यह पूरा कार्यक्रम प्रजातंत्र को लेकर है।

भाजपा को प्रजातंत्र में भरोषा नहीं, इसलिए कर रही है लगातार गलत कामः रामेश्वर उरांव

भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए डा रामेश्वर उरांव ने कहा कि, जिस भी राज्य में विधानसभा का चुनाव होता है वहां पर जिस पार्टी को अधिक सीटें मिलती है, उस पार्टी के राज्यपाल सरकार बनाने का निमंत्रण देती हैं, लेकिन गोवा और मणिपुर जैसे कई राज्य है, जहां कांग्रेस की सीट भाजपा से अधिक होने के बाद भी भाजपा ने तोड़-मरोड़ कर रातों रात सरकार बना ली है। भाजपा डेमोक्रेसी पर विश्वास नहीं रखती है। कर्नाटक में विधायकों से इस्तीफा दिलाकर कर सरकार बनाई गई मध्यप्रदेश में भाजपा ने सारी हदें पार करते हुए 23 विधायकों से इस्तीफा दिलवाया और सरकार बनाई, उसके बाद 13 लोगों को मंत्री बनाया गया। संविधान में ऐसी व्यवस्था है, लेकिन इतनी ज्यादा संख्या में मंत्री बनाना देश में पहली बार हुआ है। अब यही काम राजस्थान में किसी एक नेता को बड़े पद का लालच देकर कराया जा रहा है, जिसका विरोध हम सभी कर रहे हैं। जब गहलोत सरकार राज्यपाल से सत्र बुलाने की बात कह रहे हैं तो राज्यपाल भी उसमें कोरोना वायरस का हवाला देकर सत्र नहीं बुला रहे हैं। बीजेपी का चेहरा जनता के सामने साफ हो चुका है और पूरे देश की जनता भाजपा को समझ चुकी है।

भाजपा की दाल झारखंड में नहीं गलने वालीः रामेश्वर उरांव, वित्त मंत्री, झारखंड

झारखंड में सरकार अस्थिर होने के सवाल पर डा रामेश्वर उरांव ने कहा कि यहां पर ऐसी कोई स्थिति नहीं बनने वाली है। जो लोग तोड़-मरोड़ में लगे थें, वे सभी डर कर भाग चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.