पुलिस के जवान ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जामकर किया प्रदर्शन……

0
2

रिपोर्ट :- बिनोद सोनी…..

राँची: राजधानी राँची के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप नगड़ी थाना के एक जवान रवि कुमार मिश्रा पर लगा है। इस घटना से नाराज गांव वालों ने सड़क पर जाम करते हुए प्रदर्शन किया है और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। आरोपी नगड़ी थाना का जवान है। ग्रामीणों ने सड़क पर आग जलाकर विरोध प्रदर्शन किया हैं। बताया जा रहा है कि महिला से जवान ने दुष्कर्म कर पीड़िता को किसी को नहीं बताने की धमकी दी थी। ग्रामीणों के भारी विरोध के बाद आरोपी सिपाही रवि कुमार मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.