सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो नक्सली गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद…

0
2

रिपोर्ट :- बिनोद सोनी…..

राँची: झारखंड में नक्सलियों पर पुलिस की दबिश लगातार बढ़ रही है। बीते कई दिनों से पुलिस कई बड़े ऑपरेशन चलाकर भारी भरकम नक्सलियों को गिरफ्तार कर चुकी है। कमजोर हो चुके नक्सलियों का दस्ता या तो स्लेंडर कर रहा है या फिर पुलिस के हत्थे चल रहा है। वही मुठभेड़ में पुलिस नक्सली भी मार गिरा रहे हैं। इसी कड़ी में 25 फरवरी को लातेहार पुलिस ने सर्च अभियान के तहत दो बड़े इनामी नक्सलियों को धर दबोचा है। जिन पर लाखों रुपए का इनामी था। इसके अलावा पुलिस ने भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा भी बरामद किया है। जिनमें अत्याधुनिक बंदूके जो पुलिस से लूटी गई थी। नक्सली वर्दी, दस्तावेज, कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है।
गिरफ्तार नक्सलियों में 57 कांडों में वांछित सब जोनल कमांडर सुदर्शन भुंइया जो 5 लाख का इनामी नक्सली था, साथ ही लातेहार पुलिस द्वारा ही सब जोनल कमांडर बालक गंजू वह भी 5 लाख का इनामी नक्सली था, उसे पुलिस ने धर दबोचा।
पुलिस ने ऑपरेशन डबल बुल के नाम से चलाए जा रहे अभियान में कई बड़े नक्सलियों को घुटने टेकने पर मजबूर किया है। झारखंड पुलिस के अभियान में सीआरपीएफ पुलिस भी बराबर की हिस्सेदार है

शनिवार को रांची जोन के आईजी एवी होमकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिरफ्तार किए गए हैं नक्सलियों से संबंधित और अधिक जानकारी दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.