पिठोरिया में 30 जुलाई को निकाली जाएगी मोहर्रम का जुलूस, कई अखाड़ों के लोग होंगे शामिल……..

0
7

रिपोर्ट:- वसीम अकरम…..

राँची: सेंट्रल मोहर्रम कमिटी पिठोरिया की बैठक पिठोरिया ईदगाह में कमिटी के अध्यक्ष सुभान अंसारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कोकदोरो, बालू, पिरुटोला, कोनकी, सहित कई गांव के खलीफा शामिल हुए। मौके पर कमिटी के अध्यक्ष सुभान अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि इस वर्ष मोहर्रम के जुलूस 29 जुलाई को क्षेत्र के खलीफाओं और गणमान्य लोगों को पगड़ी की रस्म अदा की जाएगी। वहीं 30 जुलाई को मोहर्रम का जुलूस निकाली जाएगी। जिसमें क्षेत्र के पिरुटोला, पिठौरिया, कोनकी, कोकदोरो, न्याटोली, भागलपुर सहित कई गांव के अखाड़ा भाग लेंगे। बैठक में क्षेत्र के जिला परिषद प्रतिनिधि जमील अख्तर, सलिल अंसारी, सज्जाद खलीफा, ख़तिबुल अंसारी, ऐनुल हक अंसारी, सईद अहमद,सरवर खान उर्फ भोला, खुर्शीद खलीफा, असगर खलीफा, आरिफ खलीफा, इकबाल अंसारी, मोख्तार अंसारी, जावेद अख्तर अंसारी, ईदुल अंसारी, साहिर अंसारी, मोख्तार अंसारी, मोहिबुल्ला अंसारी, आलम अंसारी, बबलू खान, आफताब अंसारी, सलमान अंसारी, मेराज खलीफा, फ़िरोज़ खलीफा, शाबान अंसारी सहित दर्जनों लोग शामिल हुवे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.