मणिपुर घटना के विरोध में कांके प्रखंड में निकाला गया विरोध मार्च, पीएम और गृहमंत्री का किया गया पुतला दहन..

0
10

रिपोर्ट- वसीम अकरम…
मणिपुर घटना के विरोध में कांके प्रखंड में निकाला गया विरोध मार्च….
राँची- मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुए जघन्य अत्याचार, बलात्कार और सैंकड़ों लोगों की हत्या के खिलाफ अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद्, लोकहित अधिकार पार्टी, सामाजिक न्याय का जन जागरण अभियान, आदिवासी सेना, आदिवासी एकता मंच द्वारा पीएम नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मणिपुर के सीएम का पुतला दहन किया गया।

पुतला दहन कार्यक्रम में सरना समिति काँके, बिरसा मुण्डा भ्रष्टाचार निरोधक संगठन, लोकमत एवं काँके के समस्त सामाजिक संगठनों की भी भागेदारी रही। मौके पर केन्द्र सरकार मुर्दाबाद, पीएम मोदी और अमित शाह मुर्दाबाद के नारे लगाए गएं।

सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, केंद्र सरकार, मणिपुर की राज्य सरकार कौर केन्द्रीय मंत्री स्मृकि ईरानी के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.