अपराधियों के बढ़ते मनोबल पर सत्ता पक्ष ने भी माना कि हाल के दिनों में आपराधिक घटनाओं में हुई है वृद्धि, कहा सरकार उठाएगी ठोस कदम

0
10

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

रांचीः हाल के दिनों में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा है। 24 घंटे के अंदर तीन दुष्कर्म की घटना, इस से पूर्व राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में युवक की बीच सड़क पर बेरहमी से पिटाई। और तो और बिति रात रामगड़ जिला के पतरातु में अपराधी गिरोह के शूटर को गिरफ्तार करने पहुंची एसटीएफ के डीएसपी और हवलदार पर भी अपराधियों पर गोली चलाई, जिसमें वे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गएं। दोनों का ईलाज मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि अमन साव गिरोह के शूटर को गिरफ्तार करने के लिए एसटीएफ की टीम वहां पहुंची थी, तभी अपराधियों ने फायरिंग कर दी। अपराधियों की गोली डीएसपी के पेट में और हवलदार के जांघ में लगी है। फिलहाल दोनों खतरे से बाहर हैं।

लगातार हो रहे आपराधिक घटनाओं पर जहां विपक्ष ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करना शुरु कर दिया है, वहीं सत्ता पक्ष की राज्यसभा सांसद महुआ मांझी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, राजेश ठाकुर ने भी माना है कि हाल के दिनों में अपराधिक घटनाओं में ईजाफा हुआ है।

जब डीएसपी पर अपराधी बरसा रहे हैं गोली, तो आम लोग कितने सुरक्षित होंगे? प्रतुल शाहदेव

प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता, प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सोरेन की सरकार को घेरते हुए कहा है कि, हेमंत सरकार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं, बहु बेटियों की ईज्जत से खेलने में अपराधियों को तनिक भी कानून का भय नही है। अपराधी कितने बेखौफ हैं, इसका अंदाजा इसी घटना से लगाया जा सकता है कि एसटीएफ(स्पेशल टास्क फोर्स) के डीएसपी और हवलदार पर भी गोरियां बरसा रहे हैं। इस घटना से ये समझा जा सकता है कि राज्य में आम लोग कितने सुरक्षित हैं।

हेमंत सरकार और इनकी अधिकारियों को भ्रष्टाचार से करने से फुर्सत नही हैं। प्रतुल शाहदेव ने मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा है कि, अगर कानून व्यवस्थआ में सुधार नही हुआ तो जल्द ही भाजपा सड़कों पर उतरेगी।

हमारी सरकार की नजर कानून व्यवस्था पर है, सुधार नहीं हो पाया तो एक्शन लिया जाएगाः महुआ मांझी

वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा से राज्यसभा सांसद, महुआ मांझी ने स्वीकार किया कि हाल के दिनों में अपराधियों का मनोबल बढ़ा है, जो ये दर्शाता है कि राज्य पुलिस काफी कमजोर हो चुकी है। अपराधियों पर लगाम लगाने में सफल नही हो रही है। सरकार की नजर कानून व्यवस्था पर है। सरकार कानून व्यवस्था मजबुत करने के लिए राज्य पुलिस के मुखिया से बात करेगी। अगर सुधार हो पाती है तो अच्छी बात है, अन्यथा सरकार निर्णय लेगी।

पुलिस को गोली लगना ये साबित करता है कि, पुलिस अपराधियों से लोहा ले रही हैः राजेश ठाकुर

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, राजेश ठाकुर ने कहा कि, कुछ दिनों से अपराध का ग्राफ बढ़ा है इसमें कोई शक् नही हैं, लेकिन पुलिस को गोली लगना भी ये बताता है कि पुलिस अपराध नियंत्रण की दिशा में कार्रवाई कर रही है। ऐसा नहीं है कि पुलिस हांथ पर हांथ धरे बैठी है। कुछ जिलों में अपराधियों की गतिविधियों में बढ़ोत्तरी हुई है औऱ पुलिस अधीक्षक कंट्रोल नही कर पा रहे हैं, तो इस पर मुख्यमंत्री और हमारी सरकार जल्द ही फैसला लेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.