किसानों के बकाया धान के मुल्य का अविलंब भुगतान करें झारखंड सरकारः आरती कुजूर, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा

0
1

रिपोर्ट- ताजा खबर झारखंड ब्यूरो…

रांचीः भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार मंगलवार को पूरे झारखंड प्रदेश में किसानों के धान खरीद मूल्य का अविलंब भुगतान करने की मांग को लेकर एक दिवसीय वर्चुअल धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गयाl  इसी क्रम में रांची जिला के सभी मंडल एवं बूथ स्तर पर धरना का आयोजन किया गयाl

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष, आरती कुजूर के नेतृत्व में भी किसानों के धान खरीद का मूल्य झारखण्ड सरकार द्वारा भुगतान न करने के खिलाफ में एक दिवसीय वर्चुअल धरना दिया गयाl लोगों ने एक सुर से झारखंड सरकार को किसान विरोधी बताया और कहा कि, नवंबर में धान खरीद होने के बाद 6 महीना से ऊपर हो जाने के बाद भी किसानों को उनके धान का मूल्य नहीं दिया गया है, जबकि झारखंड सरकार ने पूर्व में दावा किया था कि धान खरीद के 24 घंटे के अंदर ही आधे मूल्य का भुगतान कर दिया जाएगा और बाकी आधे मूल्य का भुगतान 2 दिनों के अंदर कर दिया जाएगा,  किंतु 6 महीने से ऊपर हो जाने के बावजूद भी सरकार को किसानों की कोई सुधि नहीं हैl

लॉकडाउन में रोजगार का अभाव और ऊपर से अपने धान का पैसा नहीं मिलने से किसानों पर दोहरा  मार पड़ रहा हैl उपस्थित लोगों ने एक सुर में झारखंड की हेमंत सरकार को निकम्मी, किसान विरोधी, महिला विरोधी, गरीब-गुरबा विरोधी एवं विकास विरोधी बतायाl उपस्थित लोगों ने किसानों के धान का मूल्य अविलंब भुगतान करने की मांग सरकार से की, ऐसा नही होने पर भाजपा परिवार बड़ा और उग्र  आंदोलन करने को तैयार हैl

वहीं आरती कुजूर ने कहा कि, झारखंड की बेटी रूपा तिर्की, जो कि खुद भी एक पुलिस अधिकारी है  उसकी हत्या की अब तक निष्पक्ष जांच नहीं कराना भी हेमंत सरकार के महिला विरोधी चरित्र को दर्शाता हैl झारखंड की हेमंत सरकार महिला विरोधी, आदिवासी विरोधी हैl

वर्चुअल धरना में प्रदेश अध्यक्ष, आरती कुजूर के साथ रीना कुजूर, गौरी देवी, लुखरी कच्छप, शनिचरिया देवी, लक्ष्मी देवी, सारिका देवी, आरती खलखो,  सुनीता कुमारी, जूली खलखो, आईती कुजूर, पूनम कुजुर, मदिया खलखो शशि कला कुजुर, समेत और भी कई लोग उपस्थित थें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.