8 मार्च से आंदोलनरत्त होमगार्ड के जवानों का सब्र का बांध टुटा, उतरें सड़क पर….

0
3

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

राँची : बिहार में होमगार्ड जवानो को बिहार सरकार द्वारा कई तरह के लाभ दिये जा रहे हैं, जिससे बिहार राज्य के होमगार्ड जवानो कि स्थिति झारखण्ड राज्य के होमगार्ड जवानो के बनिस्पत कई गुणा बेहतर है। विगत् 8 मार्च से झारखण्ड होमगार्ड वेलफेयर एशोसियेशन के बैनर तले झारखण्ड राज्य के होमगार्ड जवानो द्वारा बिहार राज्य के तर्ज पर झारखण्ड राज्य के होमगार्ड जवानो को भी देने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन चल रहा है, लेकिन सरकार के स्तर पर होमगार्ड जवानो की माँगो को लेकर किसी तरह की पहल नहीं कि गई है। हद तो तब हो गई, जब धरना में बैठे होमगार्ड के जवानों के लिए खड़ा किया गया पानी का टैंकर प्रशासन द्वारा हटा लिया गया, इससे आक्रोशित होमगार्ड के जवानों ने शुक्रवार को धरना स्थल से उठकर सड़क जाम कर दिया। होमगार्ड जवानों की मांग है कि बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी होमगार्ड के जवानों को सारी सुविधा दी जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.