अगले 5 दिनों तक झारखंड में आंधी-तूफान और बज्रपात की चेतावनी…

0
3

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

राँची: झारखंड में मानसून की बारिश रुक-रुक कर सभी जिलों में जारी है। मौसम का ताजा हाल बताते हुए रांची मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के निदेशक डॉ. एस. डी. कोटाल ने बताया है की अगले 5 दिन, 29 जून से 3 जुलाई तक झारखंड के लगभग सभी जिलों में बारिश होगी। 3 जुलाई को झारखंड के सभी हिस्सों में बारिश होने की संभावना है वहीं 2 और 3 जुलाई को झारखंड के उत्तरी पूर्वी जिले साहिबगंज, पाकुड़, दुमका और देवघर के कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 3 जुलाई को झारखंड के गढ़वा, पलामू, लातेहार और चतरा के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है साथ ही झारखंड में अगले 5 दिनों तक आंधी-तूफान और बज्रपात की भी चेतावनी केंद्र ने जारी की है।

बीते 24 घंटों में झारखंड के कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की गई है, जिसमें दुमका जिले में 38.2, सिमडेगा जिले में 35.6, खूंटी 24.5, सरायकेला खरसावां 20.4, राँची 6.6, जमशेदपुर 9.4 और डाल्टनगंज 6.8 रेनफॉल रिकॉर्ड की गई है। झारखंड में 1 जून से 29 जून तक रेनफॉल की स्थिति 6 जिलों में सामान्य से कम हुई है, जिसमें देवघर, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल है। बाकी बचे जिलों में रेनफॉल सामान्य से ऊपर रही है।

https://youtu.be/Js76MPSKoiE

Leave A Reply

Your email address will not be published.