कांके प्रखंड में “मेरी माटी मेरा देश की मिट्टी अमृत कलश” के साथ संग्रह कार्यक्रम संपन्न…

0
9

रिपोर्ट- वसीम अकरम…

भारतीय जनता पार्टी रांची ग्रामीण के द्वारा कांके प्रखंड में माटी संग्रह कार्य सम्पन्न हुआ। इस माटी संग्रह कार्यक्रम के अंतर्गत पिठोरिया, कांके एवं मेसरा मण्डल द्वारा सयुक्त रूप से माटी अमृत कलश के साथ संग्रह किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में  कांके के पूर्व जिला परिषद सदस्य और भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल टाइगर उपस्थित हुए और तीनों मण्डल के अध्यक्ष महामंत्री से पवित्र माटी को पुरे विधि विधान के साथ अमृत कलश में संग्रहित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांके के मण्डल अध्यक्ष रामलखन मुंडा, गोपाल महतो, जिप सदस्य शुषमा देवी, कर्नल बी के सिंह ,प्रभात भूषण,जगत महतो,सुरेंद्र गोप,विनोद रजक,लखन उराँव श्रवण गोप,सुमित सिंह,अनुज महतो,इम्तियाज़ अन्सारी,महानन्द महतो,के साथ अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.