केन्द्र सरकार के असंवैधानिक अध्यादेश के खिलाफ सीएम, हेमंत सोरेन ने दिल्ली के सीएम, अरविंद केजरीवाल को दिया साथ का भरोषा

0
17

रिपोर्ट- बिनोद सोनी….

रांचीः केंद्र सरकार के अलोकतांत्रिक अध्यादेश के विरोध में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का साथ पाने के लिए शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह झारखंड पहुंचे। दिल्ली सरकार के खिलाफ लाए गए अध्यादेश को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों हर गैर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और नेताओं से मिल कर राज्यसभा में मदद करने की गुहार लगा रहे हैं।

केन्द्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ मीडिया को संबोधित करते दिल्ली के सीएम, अरविंद केजरीवाल.
केन्द्र सरकार के अध्यादेश को राज्यसभा में पास होने से रोकना होगाः अरविंद केजरीवाल, सीएम, दिल्ली

सीएम, हेमंत सोरेन के साथ दोनों मुख्यमंत्रियों ने बैठक के दौरान घंटों विचाक विमर्श किया, इसके बाद मीडिया से मुखातिब हुएं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया को बताया कि बीते मई महिने में केन्द्र सरकार ने दिल्ली की जनता का हक् अधीकार छीन लिया, लेकिन 11 मई को सुप्रीम कोर्ट ने सभी हक् अधीकार दिल्ली की चुनी हुई सरकार को वापस कर दिए। लेकिन मोदी सरकार इस हार के बाद भी सचेत नही हुएं और एक बार फिर 19 मई की रात 10:00 बजे अध्यादेश जारी कर असंवैधानिक कार्य किया है। अब इस अध्यादेश को लोकसभा और राज्यसभा में लाया जाएगा। चुंकि लोकसभा में भाजपा को बहुमत है, इसलिए वहां ये पास करा लिया जाएगा, लेकिन राज्यसभा में भाजपा के पास बहुमत नही है। आप पार्टी चाहती है कि केन्द्र सरकार के इस अलोकतांत्रिक अध्यादेश के खिलाफ देश के सभी गैर भाजपा दल इसका विरोध करे और असंवैधानिक कार्य करने से रोके। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि, वर्तमान में केन्द्र सरकार ने ये असंवैधानिक अध्यादेश दिल्ली की ईलेक्टेड सरकार के विरोध में लाया है। आने वाले समय में हो सकता है कि अन्य गैर भाजपा शासित राज्य़ों में के खिलाफ भी इसी तरह का कार्य करे। सवाल देश के 140 करोड़ जनता के संवैधानिक अधिकारों का है। सीएम हेमंत सोरेन ने केन्द्र सरकार के इस असंवैधानिक अध्यादेश के खिलाफ समर्थन  देने का वादा किया है। राज्यसभा में झामुमो के जितने भी सांसद है, सभी इस अध्यादेश का विरोध करेंगे।

दिल्ली के सीएम, अरविंद केजरीवाल को सीएम हेमंत सोरेन ने दिया साथ का वादा.
केन्द्र सरकार संघीय ढांचे के विपरित कार्य कर रही हैः हेमंत सोरेन, सीएम, झारखंड

मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री, हेमन्त सोरेन ने कहा कि वर्तमान में केंद्र द्वारा जनता की चुनी हुई सरकार के अधिकारों को कुचलने का काम किया जा रहा है, जैसा कि दिल्ली की सरकार के साथ किया है। देश में केन्द्र सरकार संघीय ढांचे के विपरित कार्य कर रही है, जो चिंता का विषय है। हेमन्त सोरेन ने कहा कि जिस राज्य में बीजेपी की सरकार नहीं है, उन राज्यों में बीजेपी का प्रहार उस राज्य की जनता पर प्रहार है। देश की आजादी में विभिन्न जाति और धर्म के स्वतंत्रता सेनानियों ने कुर्बानी दी है, उनके कुर्बानी और बलिदान का मजाक उड़ाने नहीं दिया जाएगा। लोकतंत्र बचाने के लिए सभा गैर भाजपा  दलों को एक मंच पर आकर विरोध करना होगा। बाबा भीम राव अम्बेडकर के लोकतंत्र को बचाने का समय आ चुका है। देश को फासीवाद की ओर जाने से बचाना होगा।

पंजाब के सीएम, भगवंत सिंह मान मीडिया को संबोधित करते हुए.
बीजेपी का फार्मूला है, इलेक्शन में नहीं जीत सके तो जोड़-तोड़ करके बाय इलेक्शन में जीतो: भगवंत सिंह मान

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये समय लोकतंत्र को बचाने का है। लोकतंत्र खतरे में है। बीजेपी का फार्मूला है, इलेक्शन में नहीं जीत सके तो जोड़ तोड़ करके बाय इलेक्शन में जीतो और सत्ता पर काबिज हो जाओ। हलांकि बीजेपी का ये फार्मूला अब काम नहीं आ रहा है। कई राज्यों में उसे मुंह की खानी पडी है। यह देश किसी के बाप की नहीं है। यह देश, देश के 140 करोड़ जनता का है, जिसका सम्मान बीजेपी को करना होगा।  बीजेपी सरकार अहंकारी हो चुकी है और वक्त आ गया है, उसके अहंकार को तोड़ने का। लोकतंत्र में जनता सर्वोपरी है, ना कि पार्टी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.