भाजपा कांके मंडल द्वारा बूथ सशक्तिकरण महा अभियान चलाया गया…
रिपोर्ट- वसीम अकरम…
रांचीः बूथ सशक्तिकरण महा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को भाजपा कांके मंडल की अध्यक्षता में बूथ सत्यापन विषय पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित किया गया। बैठक को भाजपा नेता आदित्य प्रसाद, प्रदेश महामंत्री सह सांसद (राज्यसभा) के द्वारा प्रवासी के रूप में लिया गया, जिसमें उनके द्वारा मंडल के पदाधिकारी, संयोजक और बूथ अध्यक्षों का भौतिक सत्यापन भी किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए आदित्य साहू ने कहा कि जो कोई कार्यकर्ता संपूर्ण निष्ठा के साथ पार्टी के कार्य को सम्पन्न करते हैं, उनकी पूर्ण उन्नति सुनिश्चित है। आगे उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी एक विश्विद्यालय की भांति है, जहां कार्यकर्ता को मानवता के साथ देश सेवा के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। उनके संबोधन से सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।
इस महत्वपूर्ण बैठक में मंडल पदाधिकारी, संयोजक, बूथ अध्यक्ष के साथ जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार महतो, अनिल महतो, नसीब लाल महतो, मंडल प्रभारी नरेंद्र कुमार, सुषमा देवी, किरण देवी, मंडल अध्यक्ष राम लखन मुंडा, ठानो मुंडा, लक्ष्मण साहू, हरेकृष्ण महतो, धर्मेंद्र कुमार, महानंद महतो, दीपक कुमार, अनिल कुमार, मनोज वर्मा, संजय साहू, विजय साहू, मुकेश कुमार,पवन कुमार,संगीता प्रजापति समेत कई लोग उपस्थित रहें।
बैठक का संचालन महामंत्री सुमित सिंह और धन्यवाद ज्ञापन प्रभात भूषण द्वारा किया गया।