सक्षम संस्था द्वारा महिलाओं एवं किशोरियों के बीच दिव्यांगता को लेकर जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन..

0

ताजा खबर, ब्यूरो रिपोर्ट…
रांचीः गुरुवार को राजधानी रांची के कांके प्रखंड अंतर्गत सुकुरहुट्टू पंचायत स्थित बिरसा विकलांग उत्थान संस्थान एवं कल्याण समिति के प्रांगण में सक्षम संस्था द्वारा महिलाओं एवं किशोरियों के बीच जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर मे सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं और किशोरी लड़कियां उपस्थित रहीं।

जागरुकता शिविर में सुप्रसिद्ध क्लीनिकल मनोचिकित्सक डा. अनुराधा वत्स ने यहां उपस्थित महिलाओं और किशोरियों को कई महत्वपूर्ण जानकारी देने का काम किया। डा. अनुराधा ने बताया कि गर्भ धारण से पहले, गर्भ धारण के और प्रसव के बाद महिलाओं को किन-किन परिस्थितियों में कैसे-कैसे कार्य करने चाहिए और कैसे कार्य नहीं करने चाहिए। इस दौरान गर्भवती महिलाओं के लिए कौन सी दवा लाभकारी है और कौन सी नही।


डा. अनुराधा वत्स महिला और किशोरियों को जागरुक करते हुवे…

डा. अनुराधा ने आगे बताया कि हम सभी जागरुक हो कर ही दिव्यांगता को रोक सकते हैं। अगर गर्भावस्था में महिलाओं को थोडा सा भी आभाष हो तो उन्हें तुरंत चिकित्सक से सलाह मशविरा करना चाहिए। या यू कहें कि। डा. अनुराधा ने ये महिलाओं को जानकारी देते हुए कहा कि सचेत रह कर हम सभी काफी हद तक दिव्यांगता को रोक सकते हैं। कठिन परिस्थितियों में घबराना नहीं है बल्कि जानकारी के साथ सरलता से कार्य करें।

डा. अनुराधा ने मौके पर महिलाओं और किशोरियों द्वारा पुछे गए सवाल का जवाब भी काफी सरलता से दिया, जिससे महिलाएं और किशोरी लड़कियां काफी सहज नजर आईं। कार्यक्रम के समापन के दौरान महिलाओं ने विशेष जानकारी के लिए डा. अनुराधा को धन्यवाद दिया और आगे भी मार्गदर्शन करते रहने के लिए निवेदन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.