कृषि रथ से किसानों को मील रहा है लाभ, तकनिकी जानकारी से किसनों की आय बढ़ाने में मिलेगी मददः कांके प्रखंड प्रमुख

0

रिपोर्ट- वसीम अकरम…

रांचीः कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी देने एवं किसानों को तकनिकी परामर्श देने के लिए बिरसा कृषि रथ मंगलवार को कांके प्रखंड पहुंचा। यहां कांके प्रखंड प्रमुख, सोमनाथ मुंडा और जीप सदस्य संजय महतो ने हरी झंडी दिखा कर रथ को रवाना किया।

मौके पर कांके प्रखंड प्रमुख सोमनाथ मुंडा ने कहा कि, कांके प्रखंड की पहचान कृषि उत्पादक प्रखंड के रुप में है। यहां के ज्यादातर लोग खेती कार्य करते हैं। यहां के किसानों को विभाग द्वारा उपलब्ध करवाए जा रहे परामर्श और योजनाओं की जानकारी से लाभ पहुंचेगा। कृषि के नई तकनीकों की जानकारी से किसानों के फसल उत्पादन में वृद्धि होगी, जिससे किसानों की आय बढ़ेगी।

वहीं प्रखंड कृषि पदाधिकारी नंदेश्वर दास ने बताया कि, कृषि रथ से कांके प्रखंड के सैंकड़ों किसानों को लाभ पहुंचाया गया है। अन्य जगहों पर भी किसानों को तकनिकी जानकारी उपलब्ध करवाई जायेगी।

रथ रवानगी कार्यक्रम में कांके अंचल निरीक्षक बासुकीनाथ टुडू, प्रखंड तकनिकी प्रबंधक बिंदु कुजूर, एलईओ काजल कुमारी, अब्दुल सत्तार, विनोद साहू, रणधीर केसरी और देवाशीस दुबे समेत कई लोग मौजुद थें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.