आजसू पार्टी कांके प्रखंड अंतर्गत सभी 92 गांवों में पिलर मेंबर बनाने में जुटी, 1 दिसंबर तक बना लिया जाएगा पिलर मेंबरः हकीम अंसारी
रिपोर्ट- वसीम अकरम…
रांचीः आजसू पार्टी, काँके प्रखंड समिति की बैठक नगड़ी में काँके प्रखंड अध्यक्ष लाल अमन शाहदेव के अध्यक्षता में किया गया। बैठक में काँके प्रखंड अंतर्गत 32 पंचायतो में आने वाले 92 गांवों के प्रत्येक गांव में एक महिला और एक पुरुष पिलर मेंबर बनाने के लिए प्रत्येक पंचायत मे प्रभारी नियुक्त किया गया। बैठक में मौजूद आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव, राजेंद्र मेहता ने कहा कि प्रत्येक गाँव पिलर मेंबर बनाने के बाद आजसु पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में राँची लोकसभा सीट पर अपनी दावेदारी पेश करेगी।
मौके पर जिलाध्यक्ष, संजय महतो ने कहा कि काँके प्रखंड अंतर्गत सभी 92 गांवों में संगठन को मजबूत करना है। राँची जिला कार्यकारी अध्यक्ष, हकीम अंसारी ने कहा कि सभी गाँवों में 1 दिसम्बर तक पिलर मेंबर बना लेने का निर्देश प्रखंड कमिटी को दिया गया है। आजसु पार्टी 2024 चुनाव में पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। राज्य में गठबंधन की सरकार(झामुमो, कांग्रेस, राजद) से झारखंड की जनता त्रस्त है, जिसके कारण अन्य दलों के लोग लगातार आजसू पार्टी का दामन थाम रहे हैं।
बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष मोजिबुल रहमान, महिला जिला अध्यक्ष विणा देवी, केन्द्रीय सदस्य रूपलाल महतो, एतवा उरांव, विरेन्द्र तिवारी, सुरेन्द्र महतो, सचिव अभिषेक राज हेरेंज, अमित महतो, सूरज मिश्रा, शत्रुधन महतो, राजू नायक, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थें।