कांके प्रखंड के बोड़ेया में किया गया रास मेला एवं कृषि विकास प्रदर्शनी का आयोजन…

0

रांची(कांके प्रखंड): कांके प्रखंड अंतर्गत बोड़ेया में सदियों पुरानी रास एवं कृषि विकास प्रदर्शनी मेला का भव्य आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह रांची लोकसभा प्रभारी हरिनाथ साहू ने दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया गया।

प्रदर्शनी सह मेला उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों एवं अलग-अलग क्षेत्र में अच्छे प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि हरिनाथ साहू ने पुरुष्कार देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में कई आर्केस्ट्रा ग्रुप के कलाकारों द्वारा झारखंडी भाषा-संस्कृति पर आधारित संगीत की प्रस्तुति की गई। मौके पर झारखंडी फिल्मों के कलाकार रमन गुप्ता, लोकहित अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद गुप्ता, मुकुल नायक, देवपूजन ठाकुर, संजय लोहरा, पिंटू साहू, अरुण साहू, मंटू कुमार साहू सहित आयोजन मंडली के पदाधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.