पिठोरिया में आजसू पार्टी के पिल्लर सदस्यों का प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया आयोजित, सैंकड़ों लोगों ने थामा आजसू का दामन.

0

रिपोर्ट- वसीम अकरम…
रांची(कांके प्रखंड)- पिठोरिया: आजसू पार्टी काँके प्रखंड सामिति के बैनर तले बुधवार को पिठौरिया मे पिल्लर मेंम्बरों का सम्मेलन प्रखंड अध्यक्ष लाल अमन शाहदेव के अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का संचालन काँके प्रखंड सचिव सुरेन्द्र महतो ने किया।


आजसू के प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित पिल्लर सदस्य.

मौके पर कांके प्रखंड के सभी पिल्लर मेंम्बरों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान आजसू पार्टी के विचारधारा से प्रेरित होते हुए पिठौरिया के रितेश कुमार दीपक और महेश महतो ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आजसू पार्टी का दामन थामा। पार्टी के दामन थामने के बाद रितेश कुमार दीपक ने कहा कि, आजसू पार्टी के सुप्रीमों सुदेश महतो के विचारधारा से प्रेरित होकर आजसु का दामन थामा है। आजसु पार्टी माटी की पार्टी है। सभी वर्गों, समुदाय को एक साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। आज राज्य की हालत बद से बदत्तर हो चुकी है। राज्य का मुखिया भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाता है। गठबंधन की सरकार राज्य को लूटने में लगी है, लेकिन निश्चित तौर पर आने वाले चुनाव में राज्य की जनता इस लुटेरी सरकार से गिन गिन कर हिसाब लेगी और सुदेश महतो के नेतृत्व में सरकार बनेगी।


रितेश कुमार दीपक ने सैंकड़ों सदस्यों के साथ थामा आजसू का दामन.

बैठक में आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरन भगत, केन्द्रीय उपाध्यक्ष हसन असांरी, केंद्रीय महासचिव राजेंद्र मेहता, राँची जिला अध्यक्ष संजय कुमार महतो,राँची जिला कार्यकारी अध्यक्ष हकीम असांरी, राँची जिला महिला अध्यक्ष वीणा देवी, पार्वती देवी, मीना देवी, केन्द्रीय सदस्य रूपलाल महतो, कलिम असांरी, किशोर महतो मौजूद हुवे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से महमूद अंसारी, आनंद महतो, मनोज महतो, मुर्तजा खाना, लोकेश महतो, लखन महतो, बबली कुमारी, कमला देवी, रूपाश्री गाड़ी, संगीता देवी, सरिता देवी, प्रिती देवी, अजित कच्छप, गोविंद महतो की अहम भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.