झारखंड में एक बार फिर हुआ कोरोना विस्फोट, पत्रकार, पुलिस, नेता और चोरी का आरोपी भी पाया गया कोरोना पोजिटिव…..

0
5

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

राँची: झारखंड में एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ है। 24 घंटे में अब तक का सबसे अधिक 179 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 1 माह पूर्व 24 घंटे के अंदर 172 पॉजिटिव पाए गए थें। नए मिले मरीजों के बाद राज्य का आंकड़ा बढ़ कर 3056 हो गया है। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से दो लोगों की हुई मौत के बाद राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण से जान गवाने वालों की संख्या 22 हो चुकी है।

मंत्री मिथिलेश ठाकुर और विधायक मथुरा महतो के अलावा 23 पत्रकार भी कोरोना पोजिटिवः  

झारखंड में कोरोना संक्रमण सरकार तक पहुंच गई है। जेएमएम के विधायक मथुरा महतो के बाद जेएमएम के ही विधायक सह पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री, मिथिलेश ठाकुर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दूसरी तरफ धनबाद में 23 पत्रकारों के भी कोरोना पॉजिटिव होने की खबर है, इसके अलावा 8 पुलिसकर्मी और खेलारी थाना क्षेत्र में चोरी का एक आरोपी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

तीन थानों को किया गया सीलः

पुलिसकर्मियों और चोर के पॉजिटिव पाए जाने के बाद खलारी थाना, महिला थाना और हिंदपीढ़ी थाना को सील कर दिया गया है। नए मिले मरीजों में पूर्वी सिंहभूम जिला से 57, धनबाद से 31, रामगढ़ से 28, रांची से 22, कोडरमा से 7, हजारीबाग से 6, पाकुड़ और सरायकेला जिला में 5-5, पश्चिमी सिंहभूम में 4, बोकारो देवघर और लोहरदगा में 3-3, पलामू 2, गढ़वा लातेहार और सिमडेगा में 1-1 कोरोना संक्रमित मिले हैं।

1,61,714 सैंपल की जांच में 1,58,658 नेगेटिव पाए गएः

झारखंड में अब तक कुल 1,66,317 कोविड-19 सैंपल लिए गए हैं, जिसमें 1,61,714 सैंपल की जांच की जा चुकी है। जिसमें कुल 1,58,658 नेगेटिव पाए गए हैं। झारखंड में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 4 जगहों पर कोविड-19 टेस्ट की व्यवस्था है। इसके अलावा पांच निजी लैब में कोरोनावायरस की जांच शुल्क के साथ की जा रही है, जिसमें राजधानी रांची के रिम्स सहित एमजीएम जमशेदपुर, पीएमसीएच धनबाद, यक्ष्मा आरोग्यशाला इटकी में कोविड-19 जांच की जा रही है। राज्य भर में कुल 2,81,286 होम क्वारंटीन और 30,616 लोग सरकारी क्वारंटीन सेंटर में रखे गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.