सुबे में 107 लोक अभियोजक किये गएं नियुक्त, सीएम ने वितरीत किया नियुक्ति पत्र….

0
11

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

रांचीः मंगलवार को गृह, कार्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग झारखंड सरकार द्वारा आयोजित समारोह में 107 अभ्यर्थियों के बीच सहायक लोक अभियोजकों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। इस दौरान लोक अभियोजकों के चेहरे में खुशी, इरादों में आत्मविश्वास और आंखों में नौकरी मिलने की सुकून स्पष्ट दिखाई पड़ रही थी।

साल 2018 से शुरू हुई निय़ुक्ति प्रक्रिया 2023 में आ कर पूर्ण हुई। तकरीबन 5 साल के लंबे इंतजार के बाद जब नियुक्ति का रास्ता साफ हुआ और लोकअभियोजकों की नियुक्ति हुई। नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि, लोग डॉक्टर और वकील को भगवान मानते है। पर इस विश्वास को बनाना और कायम रखना आप सभी नव नियुक्त लोक अभियोजकों का काम है। सीएम हेमंत सोरेन ने लोक अभियोजकों से कहा कि जनता आप सभी को भगवान का दर्जा देती है। आप सभी जनता के हित मे काम करें, ताकि जनता को न्याय मील सके। सीएम ने कहा कि, झारखंड के लोग ठीक से हिंदी तक नहीं जानते। स्थानीय भाषा की जानकारी होना बहुत जरूरी है। आज आदिवासी और गरीब लोग कानून की जानकारी और पैसे के अभाव में जेल में बंद है, उनको मदद करने की जरुरत है।

मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने नव नियुक्त लोक अभियोजकों से कहा कि जटिल प्रक्रिया से त्वरित न्याय दिलाने के लिए रणनीति बनानी होगी। किसी निर्दोष को हम जेल नहीं भेजें, और दोषी बचे नहीं, ये ध्यान रखने की जरूरत है।

जानकारी देते चलें कि साल 2018 में सहायक लोक अभियोजक पद के लिये विज्ञापन प्रकाशित हुई थी, उसके बाद से तमाम अड़चनों और प्रक्रियाओं को पूर्ण करते हुए नियुक्ति पत्र इन युवाओं के हाथों तक पहुंची है। सहायक लोक अभियोजक बनने वाले युवा झारखंड के लोगों के साथ न्याय करने का संकल्प दोहराते नजर आएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.