जनसंग्रह-धनसंग्रह अभियान का कांके प्रखंड आजसू कमिटी ने किया समीक्षा, 7 मार्च को विधानसभा घेराव कार्यक्रम की तैयारियों पर भी की गई चर्चा……..
रिपोर्ट :- वसीम अकरम…..
राँची: आजसू पार्टी के 7 मार्च से लेकर 31 मार्च तक चलने वाले जनसंग्रह-धनसंग्रह अभियान के तहत कांके प्रखंड आजसू कमिटी के कार्यकर्ताओं का बैठक कांके प्रखंड मुख्यालय के परिसर में किया गया। बैठक में केंद्रीय कमेटी के निर्देशानुसार जनसंग्रह-धन संग्रह अभियान की समीक्षा की गई। साथ ही आजसू पार्टी के पूर्व तय कार्यक्रम स्थानीय नीति और भाषाई को लेकर 7 मार्च को विधानसभा घेराव कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा की गई।
मौके पर मौजूद आजसू रांची जिला अध्यक्ष संजय कुमार महतो ने कहा कि पार्टी प्रमुख ने 7 फरवरी से पूरे राज्य में शुरु किए गए जनसंग्रह-धनसंग्रह अभियान को और व्यापक बनाने तथा जन-जन तक पहुँचाने को लेकर को विस्तृत चर्चा की। साथ ही सात दिनों के अंदर सभी पदाधिकारियों को हर प्रखण्ड एवं पंचायत में जाकर लोगों को इस अभियान से जोड़ने तथा इसे गति देने को कहा। इसी कड़ी में रांची जिला के सभी प्रखण्डों पर समीक्षा की जा रही है। यह अभियान 31 मार्च तक चलेगा।

मौके पर मौजूद आजसू के जिला कार्यकारी अध्यक्ष हकीम अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आजसू पार्टी के प्रतिनिधियों ने राज्य के सभी 81 विधानसभा क्षेत्र के विधायकों एवं 14 संसदीय क्षेत्र के सांसदों से मुलाकात कर, झारखंड सरकार द्वारा स्थानीयता, नियोजन नीति एवं क्षेत्रीय भाषा को लेकर लिए गए निर्णय से राज्य के आदिवासी-मूलवासी में व्याप्त आक्रोश के आलोक में सार्थक पहल करने का आग्रह किया। साथ ही झारखण्ड अलग राज्य आंदोलन के उद्देश्य को सार्थक करने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों से मिलकर उपर्युक्त विषयों पर उनका मंतव्य जानने की कोशिश की। ज्ञात हो कि झारखण्ड सरकार द्वारा स्थानीयता, नियोजन नीति एवं भाषा को लेकर लिए गए निर्णय से राज्य के आदिवासी-मूलवासी में आक्रोश है।
वही मौके पर मौजूद आजसू पार्टी के कांके पूर्वी प्रखंड अध्यक्ष राजन मुंडा ने कहा कि प्रखंड स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार है जल्द ही पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रखंड मुख्यालय का घेराव करेगी। बैठक में रांची जिला अध्यक्ष संजय महतो, कार्यकारी अध्यक्ष हकीम अंसारी, कोषाध्यक्ष विरेंद्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सफीउल्लाह अंसारी, जिला उपाध्यक्ष एतवा उरांव, जिलाउपाध्यक्ष जगदीश महतो, प्रखंड पूर्वी अध्यक्ष राजन मुंडा, प्रखंड कोषाध्यक्ष महमूद अंसारी, परवेज़ अंसारी, शाहजहां
अंसारी, हरि शंकर साहू, संदीप साहू, मनोज मुंडा, लोकेश महतो, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।