भूमि विवाद के कारण दो पक्षों के बीच तनाव, विवाद के बीच महिलाओं ने अजय तिर्की को पहनाई चप्पलों की माला……

0
2

रिपोर्ट :- बिनोद सोनी…..

राँची : राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में भूमि विवाद के कारण दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। जिसमें जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसमें एक पक्ष के एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। जिस भूमि को लेकर विवाद की स्थिति बनी है उस पर मालिकाना हक जताने वाले चंदन मुंडा का कहना है कि सरना समिति के नाम पर अजय तिर्की उनकी पुश्तैनी ज़मीन में विवाद खड़ा कर रहे है। चंदन मुंडा के अनुसार उन्होंने करमटोली इलाक़े के नगराटोली इलाक़े में रामप्यारी हॉस्पिटल के सामने खाली पड़ी जमीन पर बाउंड्री करवायी थी। जिसके बाद अजय तिर्की अचानक वहां पहुंचकर बाउंड्री तोड़ना शुरू कर दिया और महिलाओं के साथ मारपीट भी की। वहीं जब अजय तिर्की से बात की गई तो उन्होंने अपने उपर लगे सभी आरोप को गलत बताया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद लालपुर थाना प्रभारी अतिरिक्त पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और तोड़फोड़ कर रहे लोगों को खदेड़ा। इस दौरान पुलिस को लाठीचार्च भी करना पड़ा और हंगामे को शांत कराया। चंदन मुंडा के अनुसार हाईकोर्ट ने उस भूमि के मामले में उनके पक्ष में फैसला दिया है। जानकारी के मुताबिक विवाद उत्पन्न करने आये अजय तिर्की ने स्थानीय महिलाओं के साथ मारपीट और गाली गलौज भी की जिसके बाद महिलाओं ने उन्हें चप्पल की माला पहनायी और उनका जोरदार विरोध किया। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.