
रिपोर्ट :- बिनोद सोनी
राँची: राजधानी राँची के रातू थाना क्षेत्र के झिरी कचरा डंप एरिया से बोरे में बंद एक महिला का शव बरामद हुआ है। यह मामला रातू थाना क्षेत्र स्थित झिरी का है। जहां गुरुवार को एक महिला का शव बरामद किया गया है। महिला का शव एक बोरे में बंद था। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
झिरी के स्थानीय लोगों ने रातू पुलिस को सूचना दी कि बोरे में बंद कर कोई आपत्तिजनक चीज फेंक दी गई है। जिससे बदबू आ रही है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर जब पुलिस पहुंची और बोरे को खोला तो पुलिस चौंक गई बोरा के अंदर से एक महिला का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने अनुमान लगाया है कि गला दबाकर उसकी हत्या कर अपराधियों ने शव को यहां फेंक दिया है। महिला के पास से एक हैंडबैग सहित कुछ अन्य सामान बरामद हुए हैं। इसी आधार पर पुलिस उसकी पहचान करवाने की कोशिश कर रही है।