रांची के चान्हो थाना क्षेत्र से अवैध हथियार के साथ अपराधी हुआ गिरफ्तार, पुलिस कर रही है जांच…..

रिपोर्ट :- बिनोद सोनी
राँची: रांची एसएसपी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि चान्हो थाना क्षेत्र के पकरियो गांव में एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ घुमते देखा गया है, जिसके द्वारा किसी घटना को अंजाम दिया जा सकता है। उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु एससपी रांची के द्वारा ग्रामीण एसपी राँची के निर्देशन में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मो. इमरोज को एक लोडेड देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अपराधकर्मी द्वारा बताया गया कि ये अपने अन्य साथियों का इन्तजार कर रहा था इसी दौरान पुलिस द्वारा इसे पकड़ लिया गया। आगे पूछताछ के क्रम में यह भी बताया गया कि इनलोगों का लूटपाट करने की योजना थी। कांड में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।