रांची पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत……

0
6
Avinash Pandey

रिपोर्ट :- बिनोद सोनी

राँची: कांग्रेस के पूर्व झारखंड बिहार प्रभारी आरपीएन सिंह के बीजेपी में जाने के बाद कांग्रेस आलाकमान ने अविनाश पांडे को झारखंड बिहार का जिम्मेवारी सौंपी है। इसी कड़ी में नवनियुक्त कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे शनिवार को सेवा विमान से राँची पहुंचे।

रांची पहुचते ही एयरपोर्ट पर कांग्रेस के वरीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इधर सुबह से ही प्रभारी के स्वागत में राज्य भर के कांग्रेसी कार्यकर्ता फूल माला, ढोल नगाड़े के साथ एयरपोर्ट पर जुटे थे। वही प्रभारी अविनाश पांडे एयरपोर्ट से सीधे बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सह प्रभारी उमंग सिंगार सहित कांग्रेस कोटे से मंत्री मौजूद थे।

State Congress in-charge Avinash Pandey

मौके पर अविनाश पांडे ने कहा कि जो उन्हें जिम्मेवारी मिली है उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे और पार्टी के संगठन के विस्तार पर अपना फोकस करेंगे। झारखंड में समीक्षा कर विषय वस्तु को देखेंगे। अविनाश पांडे झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.