ग्रामीण कांग्रेस कमिटी ने नए जिला समिति का किया विस्तार, जानिए किन्हे मिला दायित्व……

0
13

रिपोर्ट:- वसीम अकरम….

राँची: राँची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी ने नए जिला समिति का विस्तार कर लिया है। रविवार को राँची स्थित पुराना विधानसभा सभागार में एक कार्यक्रम अयोजिय कर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को राँची ग्रामीण कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने नियुक्ति पत्र दे कर शपथ ग्रहण करवाया।नवगठित जिला कमेटी में 5 उपाध्यक्ष, 26 महासचिव, 44 सचिव, और 2 प्रवक्ता नियुक्त किए गए हैं। इनके अलावा 11 कार्यकारिणी के सदस्य बनाए गए हैं।

नवनियुक्त जिला सचिव नीरज भोक्ता ने कहा कि पार्टी के द्वारा जो भरोसा जताते हुए जिम्मेदारी दी है, उसका पूरी ईमानदारी से पूरा करने का कोशिश करूंगा। पार्टी के नीति और शिद्धान्त को जन-जन तक पहुचाने का कार्य करूंगा।

वही नवनियुक्त जिला महासचिव मोहम्मद महताब आलम ने कहा कि प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार सभी कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करूंगा। आज दो प्रकार की चुनौतियां हमारे सामने हैं। एक केंद्र सरकार की तानाशाही एवं गलत नीति जिसका विरोध हम सभी कांग्रेसी विरोध में आंदोलन कर रहे है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की नीतियों कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना भी मेरी पहली प्राथिमकता होगी।

वहीं नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष सह कांके प्रंखड़ प्रमुख सोमनाथ मुंडा ने पार्टी के शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी मेरी पहली प्राथिमकता है। आज पूरा देश महंगाई, भ्र्ष्टाचार, बेरोजगारी से त्राहिमाम है। भाजपा और मोदी सरकार के तानाशाही से पूरा देश को बर्बाद कर दी है। हमारे नेता राहुल गांधी को गलत तरीके से उनके संसदीय पद को छिनने का काम भाजपा वालो ने किया है, लेकिन जनता सब जान रही है और इसका मावकुल जवाब आनेवाले 2024 चुनाव में देगी। वही गुलज़ार अहमद, आवेश आज़ाद को भी जिला महासचिव बनाया गया है।

नए कमिटी के पदाधिकारियों को पूर्व केंद्र मंत्री सुबोध कांत सहाय, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता, रामेश्वर उरांव, बदल पत्रलेख, विधायक राजेश कच्छप, शिव कुमार भगत, अजय नाथ शाहदेव,रामा खलखो, मदन कुमार महतो,अशोक मिश्रा, मोजीबुल्लाह अंसारी, इंदिरा तुरी, सुरेश बैठा, राजन सिंह राजा ने शुभकामनाएं और बधाई दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.