पत्थरबाजों की तस्वीर रांची पुलिस ने की जारी…

0
8

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

रांचीः  राजधानी रांची में 10 जून को जुम्मे की नमाज के बाद हिंसा भड़की थी। इस घटना के बाद उपद्रव की घटना में शामिल उपद्रवियों का पोस्टर रांची पुलिस ने चौक-चौराहों पर लगाया है। रांची पुलिस ने कहा है कि, इन लोगों के बारे में जो भी जानकारी मिले, पुलिस को इसकी सूचना दें। पुलिस ने इस सिलसिले में अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया है, वहीं 35 अन्य को अलग-अलग जगहों से हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए इन लोगों से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार लोगों में से सात का वर्तमान में रिम्स में इलाज चल रहा है। वहीं 5 थाना क्षेत्रों में रहने वाले 155 लोगों पर 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।

एसआईटी ने तीन पत्थरबाजों को किया गिरफ्तारः

घटना के दिन की तस्वीर….

Leave A Reply

Your email address will not be published.