Categories
अपराध

हिंसक घटना के बाद रांची डीसी और एसएसपी ने किया संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस, 6 थाना क्षेत्रों में लगी रहेगी निषेधाज्ञा…

11

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

रांचीः शुक्रवार को राजधानी रांची में हुए हिंसक घटना के बाद रविवार को एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा और उपायुक्त रांची, छवि रंजन ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना के बारे में पूरी जानकारी मीडिया के साथ साझा की।

शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद राजधानी रांची में अचानक से माहौल बिगड़ गया था। उपद्रवियों की ओर से जमकर बवाल काटा गया। जिसके बाद रांची के शहरी ईलाकों में धारा-144 लागू कर दिया गया था। पुलिस प्रशासन की ओर से उपद्रवियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। शनिवार को भी रांची के 12 थाना क्षेत्रों में धारा-144 लागू रहा।

6 थाना क्षेत्रों में लगी रहेगी निषेधाज्ञाः

रविवार को लागू पाबंदियों के बीच कुछ छूट दी गई है। रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा और डीसी छवि रंजन ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी है। डेली मार्केट थाना, डोरंडा थाना कोतवाली थाना, हिंदपीढ़ी और चुटिया थाना क्षेत्र में धारा 144 लागू रहेगा। इन थाना क्षेत्रों में दोपहर 1:00 बजे से लेकर शाम 5  बजे तक जरूरी सामग्री खरीदने के लिए स्थानीय लोगों को छूट दी गई है। हालांकि इस दौरान एक जगह पर 5 लोग जमा नहीं हो सकते हैं। वहीं अन्य थाना क्षेत्रों से धारा- 144 हटा दिया गया है।

घटना के लिए जिम्मेवार लोगों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगाः एसएसपी, रांची

उपायुक्त छवि रंजन ने जानकारी देते हुए कहा कि अचानक अराजकता की स्थिति को कंट्रोल करने के लिए जिला प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए कार्रवाई की है। वहीं एसएसपी सुरेंद्र झा ने कहा कि घटना के लिए जिम्मेवार लोगों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा। जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन पर कार्रवाई जरूर होगी। रांची के विभिन्न थाना क्षेत्रों से अब तक 25 एफआईआर दर्ज किए गए हैं। 42 लोग नामजद है और हजारों लोगों पर अज्ञात एफआईआर दर्ज करवाया गया है। शुक्रवार को हुई हिंसक घटना में अब तक दो लोगों की मौत गोली लगने से हो चुकी है। रिम्स में कई लोग अभी भी इलाजरत हैं। शहर में लगातार पेट्रोलिंग चल रही है।

By taazakhabar

"TAAZA KHABAR JHARKHAND" is the latest news cum entertainment website to be extracted from Jharkhand, Ranchi. which keeps the news of all the districts of Jharkhand. Our website gives priority to news related to public issues.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *