घटना की समीक्षा के बाद डीजीपी ने राजधानी रांची के सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा…..

0
10

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

रांची: राजधानी में शुक्रवार को हुए उपद्रव की घटना के बाद डीजीपी नीरज सिन्हा ने पुलिस मुख्यालय में समीक्षा बैठक की।  डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों से पूरी घटना की जानकारी ली और बिन्दुओं पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

DGP ने कई क्षेत्रों में जाकर स्थिति का लिया जायजाः

समीक्षा बैठक के बाद शनिवार की शाम डीजीपी ने संवेदनशील ईलाकों में स्वंय जाकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान मौके पर गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को भी कई दिशा निर्देश दिए। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए 2800 अतिरिक्त फोर्स के अलावा, 7 आईपीएस, 15 डीएसपी, 100 इंस्पेक्टर और दारोगा की तैनाती की गई है। पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है। साथ ही उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की है।

26 नामजद और लगभग 10,000 अज्ञात लोगों पर मामला दर्जः

जानकारी देते चलें कि बीते शुक्रवार को राजधानी राँची के मेन रोड, डेली मार्केट इलाके में हुए हिंसा मामले में राजधानी के तीन अलग-अलग थानों में कूल नौ एफआइआर दर्ज किए गए है, इसमें 26 नामजद व लगभग दस हजार अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। डेली मार्केट थाना में तीन केस, लोअर बाजार थाने में पांच केस व हिंदपीढ़ी थाना में एक केस दर्ज किया गया है। पुलिस-प्रशासन की ओर से चार केस दर्ज कराया गया है, जबकि चार केस अलग-अलग पब्लिक पीटिशन पर दर्ज हुए हैं, जबकि एक केस बिहार सरकार के मंत्री नि‍तिन नवीन की ओर से दर्ज कराया गया है। सभी मामलों में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.