रांची उपायुक्त एक्शन मोड में, कांके प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, अंचलाधिकारी पर कार्रवाई…

0

रिपोर्ट- वसीम अकरम…
रांची(कांके प्रखंड)- जिले के उपायुक्त, मंजुनाथ भंजत्री मंगलवार की शायं कांके प्रखंड कार्यालय पहुंचे और औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रखंड व अंचल कार्यालय के सभी विभागों में घूम-घूम कर कर्मचारियों से बात कर कार्यों की जानकारी ली। यहां उपायुक्त महोदय ने अटेंडेंस रजिस्टर भी चेक किया। इस दौरान उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, विजय कुमार के साथ बैठक क़र जानकारी ली। रांची जिले का कांके प्रखंड सह अंचल कार्यालय हमेशा से विवादों में घिरा रहा है, यही वजह रही कि सबसे पहले उपायुक्त महोदय ने कांके प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

कांके अंचलाधिकारी, जय कुमार को शॉ-कॉज जारी कर वेतन रोकने का दिया आदेशः

उपायुक्त महोदय जब अंचल कार्यालय पहुंचे, तो उस वक्त अंचलाधिकारी जय कुमार अनुपस्थित थें। उपायुक्त द्वारा अनुपस्थित रहने का कारन पता करने पर उन्हें कोई संतोषप्रद जवाब नहीं मिला, जिसके बाद उपायुक्त ने अंचलाधिकारी, जय कुमार को शॉ-कॉज जारी करते हुवे उनका वेतन रोकने का आदेश दिया। इस दौरान उन्होंने अंचल कार्यालय के कई दस्तावेजों की जांच कर अन्य कर्मचारियों के गतिविधियों की भी जानकारी ली।

मामलों का त्वरित निष्पादन करने का दिया आदेशः

दस्तावेजों के बारे में जानकारी लेते, उपायुक्त मंजुनाथ भंजत्री.
यहां उपायुक्त, मंजुनाथ भंजत्री ने प्रखंड और अंचल कार्यलय के कई रजिस्टर की जांच की साथ ही ये आदेश भी दिया कि, विकास योजनाओं का लाभ लाभुकों को देने के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसे जल्द से जल्द पुरा करें। यहां उपायक्त ने जमीन से जुड़े मामलों की जांच काफी गंभीरता से की। जानकारी देते चलें कि जमीन से जुड़े मामलों की शिकायत सबसे ज्यादा कांके अंचल कार्यालय से ही मीडिया के सुर्खियों में रही है। यहां के कई कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। जमीन से जुडें मामले में ही पूर्व के अंचलाधिकारी को ईडी ने गिरफ्तार किया था, जो वर्तमान में सलाखों के अंदर हैं।

कर्मचारी अपने कार्य प्रणाली में करे सुधार, हर चौक-चौराहे पर की जाए अलाव की व्यवस्थाः उपायुक्त, रांची

कर्मचारियों को आदेश देते रांची उपायुक्त, मंजुनाथ भंजत्री.
उपायुक्त महोदय ने कर्मचारियों को अपने कार्यप्रणाली में सुधार करने की नशीहत् दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी लाभुक को बार-बार कार्यालय का चक्कर ना लगाना पड़े। उनकी शिकायतों पर फौरन कार्रवाई करते हुए उनके कार्यो का निष्पादन किया जाए। वहीं जिले में ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उपायुक्त ने आदेश दिया है कि कांके प्रखंड के सभी चौक-चौराहों पर अविलंब अलाव की व्यवस्था की जाए। वहीं कार्यालय परिसर और कार्यालयों में साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देने का आदेश दिया। जानकारी देते चलें कि रांची जिले के कांके प्रखंड में ठंड का प्रकोप सबसे ज्यादा पड़ता है। ठंड ईतनी की यहां शीत बर्फ में तब्दील हो जाता है। इस लिए उपायुक्त महोदय ने अलाव की व्यवस्था अविलंब करने का आदेश दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.