अमन ग्रुप वेलफेयर ट्रस्ट का किया गया पुनर्गठन, अताउल्लाह अंसारी पुनः अध्यक्ष और हकीम अंसारी मुख्य संरक्षक निर्वाचित

0


रांचीः अमन ग्रुप वेल्फेयर ट्रस्ट की बैठक रविवार को ब्राम्बे में किया गया। बैठक में कमिटी का पुनर्गठन और विस्तार पर चर्चा की गई। कमेटी का पुनर्गठन करते हुए अध्यक्ष पद के लिए पुनः अत्ताउल्लाह अंसारी का चुनाव किया गया, वहीं सचिव अमन राज, कोषाध्यक्ष युसुफ अंसारी, महासचिव शमी अंसारी, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू अंसारी, मुख्य संरक्षक हकीम अंसारी, संरक्षक शमीम बढेहार, आजम अंसारी और प्रवक्ता मोहसिन खान को बनाया गया। कमेटी में छः छः उप सदर और उपसचिव भी बनाए गए हैं। कमेटी में 10 लोगों की संरक्षक मंडली बनाई गई, जिसमें मुख्य संरक्षक हकीम अंसारी, शमीम बाड़ेहार, नुरुल्लाह हबीब नदवी, मुस्लिम अंसारी, इफ्तेखार खान, शामी खान, जमील अख्तर, अजीज अंसारी, आजम अंसारी, नासिर अंसारी को बनाया गया है।
मौके पर बोलते हुए संरक्षक नुरूल्लाह हबीब नदवी ने कहा कि आज हमारे समाज में जो कुरीतियां व्याप्त है उसे दूर करने की सख्त जरूरत है। संरक्षक शमीम बाड़ेहार ने कहा कि अमन वेलफेयर ट्रस्ट सभी समाज के लिए काम करेगा। समाज में जो भी बुराइयां है, उसे मिलजुल कर खत्म करने का काम किया जाएगा, खास कर नशाखोरी और अशिक्षा को दूर करने की बात उन्होंने कही।

समाज को अमन ग्रुप से काफी उम्मीद हैः अताउल्लाह अंसारी, नवनिर्वाचित अध्यक्ष

पुनः निर्वाचित किये गए अमन ग्रुप वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष अताउल्लाह अंसारी ने मौके पर कहा कि, अमन ग्रुप से समाज को काफी उम्मीदें है। हम सभी को बेहतर तालमेल का समाज के लिए काम करना है। समाज को किस तरह आगे बढ़ाया जाए, समाज में फैली कुरीतियों को कैसे दूर किया जाए, इस पर विशेष ध्यान देना होगा।

शादी विवाह में फिजूलखर्ची रोकने की जरुरतः हकीम अंसारी, नवनिर्वाचित मुख्य संरक्षक

वहीं नवनिर्वाचित मुख्य संरक्षक, हकीम अंसारी ने कहा कि शादी ब्याह में फिजूलखर्ची को रोकना है। समाज को शिक्षित करने के लिए विशेष काम किया जाएगा, साथ ही कमिटी का विस्तार भी अन्य जिलों में करना है।

इससे पुर्व सचिव, अमन राज ने ट्रस्ट की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बतलाया। कार्यक्रम में दर्जनों लोगों ने ग्रुप की सदस्यता ली।
कार्यक्रम में मोहसिन खान, नासिर अंसारी, जमील अख्तर, सलामत अंसारी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम की सदारत अत्ताउल्लाह अंसारी ने किया। संचालन शमीम बाड़ेहार ने किया। मौके पर मुख्य संरक्षक हकीम अंसारी, सचिव अमन राज, मो. शमी, अज़ीज़ अंसारी, मुस्लिम अंसारी, अमानत अंसारी, जुल्फ़ान अंसारी, शमशेर अंसारी, युसुफ अंसारी, मो एनायतुल्ला, मो गुलजार, नेयाजुल खान, इरशाद इमाम, रफीक, जैनुल आबेदीन, जियाउल हक, बबलू, इंतियाज खान, शारीब इमाम, समेत दर्जनों लोग मौजूद थें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.