गरीबों के साथ मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन, मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमीन पर बैठकर गरीबों के साथ खाया खाना..

0
5

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

राँची: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन गरीबों के बीच पूरी सादगी के साथ मनाया गया। शुक्रवार को महानगर कांग्रेस के तत्वधान में अल्बर्ट एक्का चौक पर कोरोना वायरस और देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीद जवानो को श्रद्धांजलि देते हुए गरीबों को खाना खिला कर मनाया गया। मौके पर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहें। सभी ने गरीबो को खाना खिलाकर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। मौके पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने गरीबों के साथ जमीन में बैठकर खाने का आनंद लिया।

इससे पूर्व कोरोना योद्धाओं को कांग्रेस विधायकों द्वारा सम्मानित भी किया गया।

https://youtu.be/E3umgVDS04s

Leave A Reply

Your email address will not be published.