अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “दहेज मुक्त झारखंड संस्था” ने महिला पुलिस पदाधिकारियों को किया सम्मानित…

5

ताजा खबर ब्यूरो रिपोर्ट…

रांची : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर महिलाओं के सम्मान में “दहेज मुक्त झारखंड संस्था” द्वारा रांची महिला थाना परिषर में माननीय मुख्य अतिथि रांची के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, नौशाद आलम के हाथों से महिला थाना के सभी पुलिस पदाधिकारियों को मेडल देकर एवं संस्था का सम्मान सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, नौसाद आलम ने कहा कि, महिलाएं विश्व मे आज सबसे आगे बढ़ रही है, हर क्षेत्र में आज बेटी-बहु लगातार आगे बढ़ती जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। नारी शक्ति सबसे बड़ी शक्ति है, नारी के बिना घर-संसार सब अधूरा है।

वही महिला थाना प्रभारी बिंदिवासिनी सिन्हा ने कहा कि, माननीय पुलिश अधीक्षक के हाथों मेडल पा कर अपने आप में गौरव महसुश कर रही हूं।  महिला थाना प्रभारी ने कहा की हमलोग दिन रात थाना में महिलाओं, बेटियो की सुरक्षा में तत्पर होकर काम करते है, कोई भी महिला हनन की सूचना मिलते ही हमारी महिला पुलिस पदाधिकारियों की टीम तुरंत कार्यवाही करती है।

महिला पुलिस पदाधिकारी को सम्मानित करते संस्था की महासचिव सिंधु मिश्रा.

वहीं संस्था के संस्थापक डॉ. आनन्द कुमार शाही ने कहा की आज बहुत बड़ी खुशी का दिन है। महिला बहन बेटियों को हमारी संस्थान द्वारा सम्मानित करने का मौका मिला, हमारी संस्था दिन रात महिलाओं के उत्थान के लिए हमेशा पूरे राज्य में बढ़-चढ़ कर कार्य करती है।

मौके पर संस्था की प्रधान महासचिव, सिन्धु मिश्रा ने कहा कि, राज्य में हो रहे है महिला अधिकारों का हनन और उत्पीड़न के खिलाफ हमलोग राज्य भर में अभियान चलाते रहते है। उन्होंने महिला बहनों से अपील किया कि, समाज मे हो रहे कुरीतियों भ्रस्टाचार, उत्पीड़न के खिलाफ आप सभी लोग आगे बढ़ें।

सम्मान समारोह कार्यक्रम में सदर महिला थाना की थाना प्रभारी, बिंधयवासिनी कुमारी सिन्हा, पुष्पम कुमारी, उषा कुमारी, दयामनी नाग, पुनम देवी, सुषमा स्वांसी, सुषमा केरकेट्टा, नीलमणि कंडुलना, सपना गाड़ी, अनिता केरकेट्टा, हेलेन मुर्मू, बलवंती कुमारी और सावन कुमारी को सम्मानित किया गया। ये सभी महिला पुलिस पदाधिकारी है।

आज के इस कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी माखन पाठक, आशीष गुप्ता, सुभाष प्रसाद शाही, इंतेखाब आलम, विकाश जायसवाल, अनुज तिवारी, सुमित कुमार, जीतू राय, बीरेंदर गिरी, दीपू यादव समेत और कई लोग उपस्थित रहें।

taazakhabar

"TAAZA KHABAR JHARKHAND" is the latest news cum entertainment website to be extracted from Jharkhand, Ranchi. which keeps the news of all the districts of Jharkhand. Our website gives priority to news related to public issues.

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *