NMOPS/JHAROTEF रांची जिला अधिवेशन सह-सांगठनिक पुनर्गठन कार्यक्रम संपन्न, राज्यसभा सांसद ने दिया आश्वासन-NSDL से पैसा वापसी की मांग सदन में रखुंगी…

0

ताजा खबर ब्यूरो रिपोर्ट…

रांचीः NMOPS/JHAROTEF रांची जिला अधिवेशन सह-सांगठनिक पुनर्गठन कार्यक्रम का आयोजन रांची स्थित गोस्सनर कॉलेज के थियोलॉजिकल हॉल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सभा सांसद डॉ. महुआ मांजी, विशिष्ट अतिथि विधायक बडकागांव सुश्री अंबा प्रसाद, प्रदेश संयोजक NMOPS/ JHAROTEF आनंद किशोर साहू उपस्थित रहें।

कार्यक्रम की विधिवत् शुरुआत माननीय अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर जिला संयोजक, मो. क्यामुदिंन द्वारा अतिथियों का स्वागत करते हुए पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के महत्वपूर्ण पहलुओं को सबके समक्ष रखा गया।

प्रांतीय मीडिया प्रभारी, डॉ शिवानंद कांशी ने चार्टर ऑफ़ डिमांड में सभी कर्मियों के लिए 62 वर्ष करने पर विशेष बल दिया। उन्होने कहा कि यह कार्य सिर्फ हेमंत सोरेन की नेतृत्व वाली सरकार ही कर सकती है, क्योंकि वो जो कहते है वो करते हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. महुआ मांजी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, झारखंड की वर्तमान सरकार ने कर्मचारियों को उनके बुढ़ापे का सहारा देने का काम किया है। हमारा प्रयास है कि, आगामी शीतकालीन सत्र मे मैं सदन मे NSDL से पैसा वापसी के लिए आप की आवाज़ बनकर सभी का पैसा वापस लाने के लिए सदन मे बात रखूंगी।

वहीं मौके पर उपस्थित कांग्रेस विधायक, अम्बा प्रसाद ने कहा कि सभी पदाधिकारियों, कर्मचारियों को सेवानिवृत्त की उम्र 62 वर्ष एवं महिलाओं के लिए चाइल्ड केयर लीव 2 वर्ष करने के लिए सरकार के समक्ष लागु करने के लिए मांग रखूंगी। जहां भी कोई कमी है, हमारी सरकार उस कमी को दूर करने के लिए प्रयासरत् है। अंबा प्रसाद ने NMOPS के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि, अपने हक की लड़ाई के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करने की आवश्यकता है, और इसके लिए संगठन का सबल होना पहली शर्त है।

जिला संरक्षक, सफ़दर इमाम रांची ने अल्पसंख्यक स्कूलों के शिक्षकों को भी पुरानी पेंशन योजना से जोड़ने के लिए जल्द करवाई करने और सभी कर्मी के लिए सेवा निवृत्ति उम्र 62 वर्ष करने पर बल दिया।

इस अवसर पर NMOPS/JHAROTEF के प्रांतीय कोषाध्यक्ष, नितिन कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दृढ़ता के साथ संघ से जुड़े रहने का आह्वान किया।
मौके पर उपस्थित प्रांतीय प्रवक्ता डॉ सुनील कुमार कश्यप ने संस्कृत में संबोधित करते हुए कहा कि, NMOPS/JHAROTEF झारखंड के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दिलाने का प्लेटफॉर्म है, लेकिन काम अभी खत्म नहीं हुआ है। NSDL में जो पैसा जमा है, उसे वापस भी लाना है। इसके लिए संगठन को आगे एकजुट हो कर काम करने की आवश्यकता है। संगठन का पुनर्गठन आवश्यक है और इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं का जोश बरकरार रहना अनिवार्य है।

संगठन सचिव सह निर्वाची पदाधिकारी सुनील नायक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एक जुटता बनाए रखने का आह्वान किया औऱ जिला कार्यकारिणी के चयनित सदस्यों का स्वागत किया औऱ नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों के नाम की घोषणा की।

नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी इस प्रकार है :-

ज़िला अध्यक्ष – मोहम्मद कयामुद्दीन
जिला सचिव – डॉ आदित्य साहू
जिला कोषाध्यक्ष – तपेश्वर महतो
जिला संरक्षक – सुनील कुमार सिन्हा
ज़िला संरक्षक – सफदर इमाम
जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ – मनीषा इक्का
जिला सचिव, महिला प्रकोष्ठ – रेणु तिर्की
जिला उपाध्यक्ष – आशीष कुमार नापित
जिला उपाध्यक्ष – शंकर लकड़ा
जिला उपाध्यक्ष – अनूप कुमार
ज़िला उपाध्यक्ष – इमामुल हक़
जिला उपाध्यक्ष – महिमा इरुस लकड़ा
जिला प्रवक्ता – इंद्रजीत बैठा
जिला संयुक्त सचिव – जोन नेपोलियन बाड़ा
जिला संयुक्त सचिव – जीवरा उरांव
जिला संयुक्त सचिव – नरेंद्र तिर्की
जिला संयुक्त सचिव – भूपेंद्र कुमार
जिला संयुक्त सचिव – मनोज यादव
जिला मीडिया प्रभारी – सिद्धार्थ शंकर सिंन्हा
जिला सोशल मीडिया प्रभारी – अगस्टाइन लकड़ा
जिला महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष – कीर्ति कुमारी गुप्ता, उर्मिला कुमारी कच्छप, ओलिव टोप्पो, डॉ रत्ना पूर्णिमा टोप्पो
जिला महिला प्रकोष्ठ संयुक्त सचिव – नेहा जायसवाल, अनामिका सिंह, पूनम कुमारी
प्रांतीय अतिथियों में प्रांतीय कोषाध्यक्ष – नितिन कुमार
प्रांतीय मीडिया प्रभारी – डॉ शिवानंद कांशी
प्रांतीय उप महासचिव – आशीष कुमार
समन्वयक रांची जोन – मिथलेश कुमार सहाय,
प्रांतीय प्रवक्ता – डॉक्टर सुनील कुमार कश्यप
प्रांतीय सोशल मीडिया प्रभारी ट्विटर – सुनील फ्रांसिस खलखो एवं उपेंद्र सिंह
प्रांतीय कार्यालय सचिव – संतोष कुमार
प्रांतीय प्रवक्ता महिला प्रकोष्ठ – शिल्पा सुहासिनी
प्रांतीय उपाध्यक्ष – शिल्पी कुजूर
प्रांतीय उपाध्यक्ष – मेरी ग्रेस टोप्पो
रेलवे मेंस एसोसिएशन बरकाकाना मंडल अध्यक्ष – उदय कुमार महतो
वन सेवा संवर्ग प्रदेश अध्यक्ष – शिवनारायण महतो
सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी – ओलिव टोप्पो
जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष – मनीषा एक्का

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रांची जिला उपाध्यक्ष शंकर लकड़ा, जिला प्रभारी ज्ञानचंद साहू, रांची जिला सह-संयोजक लाल रंजीत सहदेव जिला संयुक्त सचिव जीवरा उरांव, सुनील कुमार सिंह, समेत जिला के सभी प्रखंडों से सरकारी विभागों के रांची कार्यकारिणी लगभग 500 शिक्षक/कर्मचारी उपस्थित रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.