केन्द्र सरकार के नए निर्देश अगले दो हफ्तों तक झारखंड में लागू नही होंगे….
रिपोर्ट- बिनोद सोनी…
रांचीः राज्य के मुखिया, हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है कि, वर्तमान में झारखंड के प्रवासी श्रमिक भाई-बहन, छात्र-छात्राऐं एवं अन्य लोग विभिन्न राज्यों से अपने-अपने घरों में आ रहे हैं, इसलिए एहतियात के तौर पर झारखंड राज्य में अगले 2 हफ्तों तक लॉक डाउन लागू रहेगा। केन्द्र सरकार द्वारा लॉक डाउन में छूट को लेकर दिए गए नए निर्देश फिलहाल झारखंड में लागू नहीं होंगे।
जानकारी देते चलें कि केन्द्र सरकार ने 4 मई से रेड, ओरेंज और ग्रीन जोन के हिसाब से कई मामलों में छूट देने का निर्देश दिया है, जिसमें यात्री वाहन से लेकर कल-कारखानें, शॉपिंग मॉल के साथ साथ अन्य क्षेत्र भी शामिल है, लेकिन सीएम हेमंत सोरेन ने फिलहाल अगले दो हफ्ते तक के लिए रोक लगा दी है।