कांके प्रखंड के इचपीड़ी पंचायत में मुखिया, उपमुखिया ने जरूरतमंदों के बीच बांटा कंबल, सुनी जन समस्याएं…..

0
11

रिपोर्ट:- वसीम अकरम….

राँची/पिठोरिया : कांके प्रखंड के इचापीड़ी पंचायत में सोमवार को मुखिया लाखों उरांव और उप मुखिया मोहम्मद गुफरान अंसारी ने अपने पंचायत के वार्ड सदस्यों के साथ पंचायत के जरूरतमंद लोगों के बीच में कंबल वितरण किया। मौके पर 45 जरूरतमंद लोगों के बीच में कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान पंचायत जनप्रतिनिधियों ने पीरुटोला गांव का निरीक्षण किया और गांव की समस्याओं से अवगत हुए।

मौके पर मुखिया लाखों उरांव ने कहा कि प्रखंड के तरफ से जरूरतमंद लोगों के बीच में कंबल वितरण के लिए हम लोगों को कंबल मिला था, जिसे आज पिरुटोला में कैंप लगाकर जरूरतमंद लोगों के बीच में 45 कंबल का वितरण किया गया है। आपको पता होगा कि कांके में सबसे ज्यादा ठंड पड़ता है। यहां पर पारा जीरो डिग्री तक पहुंच जाता है। अभी ठंड के शुरुआत है ऐसे में बुजुर्गों को ठंड से बचने के लिए उन्हें समय से पहले कंबल मुहैया कराया गया है।

वहीं उप मुखिया गुफरान अंसारी ने कहा कि लगातार क्षेत्र के लोग बिजली, पानी, सड़क, नाली को लेकर शिकायतें कर रहे है। उनकी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए हम सभी पंचायत जनप्रतिनिधि पीरुटोला गांव का निरीक्षण किया। लोगों से भी मिलकर उनकी समस्या को सुना। इस दौरान बिजली से संबंधित इलेक्ट्रिक पोल, बिजली के तार जर्जर अवस्था में नजर आया। इसके अलावे नाली, सड़क, और पानी की भी समस्या दिखा। हमलोगों इनसब समस्याओं को संज्ञान में लिया है। इस पर जल्द संबंधित अधिकारियों से मिलकर इन समस्याओं को निष्पादन किया जाएगा।

मौके पर इचापीड़ी पंचायत के मुखिया लाखो उरांव, उप मुखिया मो गुफरान अंसारी, वार्ड सदस्य दिनेश महली, रूपा कुमारी, अबुरेहान अंसारी,तबरेज अंसारी, मसीउल्लाह अंसारी कंबल वितरण में मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.