रिपोर्ट- बिनोद सोनी…
राँची: पार्टी में गहन विचार-विमर्श के बाद मुख्यमंत्री, हेमंत सोरेन ने राज्यसभा चुनाव में महुआ मांझी को उम्मीदवार घोषित किया। मुख्यमंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर राज्यसभा के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी। इससे पहले यह खबर ये आयी थी कि, झामुमो, कांग्रेस के उम्मीदवार का समर्थन करेगा। कांग्रेस की ओर से वरीष्ठ नेता, गुलाम नबी आजाद को उम्मीदवार बनाए की चर्चा थी। झआरखँड से राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर सहमति बनाने के लिए हेमंत सोरेन ने दिल्ली जा कर पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष, सोनिया गांधी से मुलाकात भी की थी। महुआ मांजी के नाम की अचानक घोषणा कर हेमंत सोरेन ने सबको चौंका दिया है।
झामुमो महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष हैं महुआ मांजीः
गौरतलब है कि महुआ मांझी झारखंड मुक्ति मोर्चा के महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष है और लंबे समय से पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा रही है। राज्यसभा प्रत्याशी बनाये जाने के बाद महुआ माजी ने कहा कि मैं उच्च सदन में झारखंड की आवाज बनूंगी और यहां के लोगों की सेवा करूंगी। महुआ मांजी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।