कांके प्रमुख, सोमनाथ मुंडा ने सभी विकास योजनाओं की समीक्षा की.
रिपोर्ट: वसीम अकरम…
रांची (कांके प्रखंड): कांके प्रखण्ड सभागार में शनिवार को कांके प्रखंड प्रमुख सोमनाथ मुंडा की अध्यक्षता में सभी विभागों की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में कांके प्रखंड के सभी पंचायतों के पंचायत समिति सदस्य, प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सहित कई विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
मौके पर कांके प्रखंड प्रमुख सोमनाथ मुंडा ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं जैसे अबुआ आवास योजना, विधवा-वृद्धा पेंशन, राशन, मनरेगा, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य संबंधी अन्य योजनाओं का पदाधिकारियों से जानकारी ली। बैठक में कई पंचायतों के पंचायत समिति सदस्यों ने योजनाओं से संबंधित समस्याओं को भी पटल पर रखा।
प्रखंड प्रमुख सोमनाथ मुंडा ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को योजनाओं में गड़बड़ी न हो, और योजना जल्द से जल्द धरातल पर उतरे इसके लिए कई निर्देश दिए। सोमनाथ मुंडा ने कहा कि कांके प्रखंड एक बड़ा प्रखंड है। हमेशा से कांके कई मामलों में मीडिया के सुर्खियों में बना रहता है। हम लोग चाहते हैं कि कांके सुर्खियों में बने रहे, लेकिन अच्छे कार्य के लिए। आज पंचायत के पंचायत समिति सदस्यों और अधिकारियों के साथ सरकार की विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की जा रही है। निश्चित तौर पर कुछ दिनों में ही आगामी विधानसभा चुनाव को ले कर आचार संहिता भी लागू हो सकता है। उससे पहले जितना हो सके योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास किया जाएगा।
मौके पर मौजूद प्रखंड उप प्रमुख अजय बैठा ने कहा कि कांके प्रखंड अंतर्गत लगभग सभी धार्मिक स्थलों जैसे सरना, मसना, कब्रिस्तान का घेरा बंदी और सुंदरीकरण का कार्य कर लिया गया है या कार्य चल रहा है। वहीं बिजली से संबंधित भी समस्या जल्द से जल्द निष्पादित किया जा रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा और जल पर हमलोगों को ध्यान देने की जरूरत है। किसानों के बीच अभी प्रखंड के तरफ से निःशुल्क बीज का वितरण किया जा रहा है। जो भी शिकायतें हम लोग के पास आती है उसका निस्पादन तुरंत करवाने का कोशिश करते हैं। प्रखंड कार्यालय मैं प्रमुख और उप प्रमुख रोजाना अपने कार्यालय में उपस्थित भी रहते हैं, ताकि आम जनता को कोई समस्या ना हो। जनता सीधा हम लोगों के कार्यालय पर आकर मिल सकते हैं।
वही मौके पर मौजूद कांके प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार ने कहा कि सभी के सहयोग से कांके प्रखंड पर विकास का कार्य किया जा रहा है। निश्चित तौर पर जहां भी कमियां होती है जनप्रतिनिधि या ग्रामीणों के द्वारा सूचना हमें प्राप्त होने पर हम वहां पर उस गड़बड़ी को दूर करने की पूरी कोशिश करते हैं। वहीं बैठक में विधायक प्रतिनिधि प्रभात भूषण ने भी अपनी बातें रखी। बैठक में सभी पंचायत के पंचायत सामिति सदस्य मौजूद थे।