गोड्डा स्थित आश्रम में साध्वी के साथ गैंग रेप की घटना, एसआईटी का किया गया गठन…..

0

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

रांचीः गोड्डा स्थित एक आश्रम में साध्वी के साथ गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना से आश्रम में रहने वाली दूसरी महिलाओं में भय का माहौल व्याप्त हो गया है, वहीं इस घटना से गोड्डा शहर में सनसनी फैल गई है। तो वहीं पुलिस भी अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए जोर आजमाईश में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है की घटना गोड्डा स्थित संत मेंही आश्रम में हुई है, जहां पिस्तौल की नोंक पर पांच अपराधियों ने बीती रात गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद से आश्रम में रह रहीं दूसरी साध्वी और महिलाओं में ख़ौफ़ का माहौल है। आश्रम की बुजुर्ग महिला ने बताया कि किस तरह से बेलगाम अपराधियों ने आधी रात के बाद दीवाल फांदकर आश्रम में प्रवेश किया और फिर सभी महिलाओं के साथ मारपीट करने के साथ एक साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।  इस घटना से पुलिस भी अचंभीत है। गोड्डा के एसपी वाई.एस. रमेश ने बताया, कि दो संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछ-ताछ जारी है। साथ ही घटना के अनुसंधान के लिए इस मामले में एसआईटी  का गठन किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.