रिपोर्ट:- वसीम अकरम….
राँची: कांके प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को प्रखंड प्रमुख कार्यालय का उद्घाटन किया गया। मौके पर मौजूद कांके प्रखंड के प्रमुख सोमनाथ मुंडा ने कहा कि प्रखंड कार्यालय पर प्रमुख, उपप्रमुख के कार्यालय होने पर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं से सीधा रूबरू हो पाएंगे, साथ ही विकास योजनाओं का सीधा मॉनिटरिंग भी किया जाएगा। हमारी सबसे पहली प्राथमिकता कांके प्रखंड को आदर्श प्रखंड बनाना है।
उद्घाटन समारोह में उप प्रमुख अजय कुमार बैठा, प्रखंड विकास पदाधिकारी शीलवंत भट्ट, कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार बैठा, जिप सदस्य सुषमा देवी, जिप सदस्य हिना परवीन, जिप सदस्य किरण साहू, जिप सदस्य संजय महतो, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष जमील अख्तर, युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दीपक साहू, मीडिया प्रभारी मुश्ताक़ अंसारी, सहित कांके प्रखंड के सभी पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे।