हरियाणा में हुड्डा द्वारा महिलाओं से ट्रैक्टर खिंचवाने का प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने किया विरोध, कहा महिलाओ का अपमान बंद करे कांग्रेस….

0
1

रिपोर्ट- ताजा खबर झारखंड ब्यूरो

रांचीः भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चा व भाजपा रांची महानगर द्वारा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के समक्ष कांग्रेसी नेता हुड्डा द्वारा महिलाओं का अपमान किए जाने के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष, आरती कुजूर ने कहा कि एक ओर पूरा विश्व 8 मार्च को महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान में जुटा था, वहीं दूसरी ओर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेसी नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा ट्रैक्टर पर बैठकर महिलाओं द्वारा ट्रैक्टर खिंचवाया जा रहा था। इस घटना को शर्मनाक हरकत बताते हुए आरती कुजूर ने कहा कि, कांग्रेस ने महिलाओं को कभी भी सम्मान नहीं दिया है। हुड्डा द्वारा जिस प्रकार से महिलाओं से ट्रैक्टर खिंचवाया गया वह साबित करता है कांग्रेसी सोंच को। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं को बंधुवा मजदूर बनाना बंद करे, जिस राज्य में कांग्रेस की सरकार है वहाँ महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अत्यचार हो रहा है। जिसका जीता जागता  उदाहरण झारखंड, राजस्थान समेत अन्य राज्य हैं। इन राज्यों में महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हत्या, डायन हत्या जैसी घटनाएं घट रही है और सरकार मौन बैठी है।

इससे पूर्व महिला मोर्चा के सदस्यों ने झंडा बैनर के साथ जिला स्कूल परिसर से पैदल मार्च करते हुए कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अल्बर्ट एक्का चौक होते हुए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के समक्ष विरोध मार्च किया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर, प्रदेश महामंत्री डॉक्टर सीमा सिंह, मंजू लता दुबे, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की प्रभारी पिंकी खोया, कार्यालय मंत्री बबीता वर्मा, रेखा महतो, मीडिया प्रभारी सोनी हेंब्रम,  सोशल मीडिया प्रभारी रंजीता सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनीता राय, लक्ष्मी कुमारी, भाजपा महिला मोर्चा रांची महानगर अध्यक्ष अनिता वर्मा समेत दर्जनों सदस्य शामिल थें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.