हड़ताली सहायक पुलिसकर्मियों के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री की वर्तमान मुख्यमंत्री को सलाह…
रिपोर्ट- बिनोद सोनी…
राँची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, मंगलवार को आंदोलनकारी सहायक पुलिस कर्मियों से मुलाकात की और इनकी मांगों का समर्थन किया। मोराबादी मैदान में आंदोलनरत सहायक पुलिस कर्मियों के बारे में पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि उनकी सरकार में सहायक पुलिस कर्मियों की नियुक्ति हुई। उग्रवादी घटनाओं को रोकने में इन सहायक पुलिस कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
रघुवर दास ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके शासनकाल में जो भी संविदा पर नियुक्ति हुई उनको हटाया जा रहा है। हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि झामुमो के नेतृत्व में बनी सरकार ने रोजगार देने के वादे के साथ झारखंड की सत्ता संभाली है और अब जो रोजगार में हैं उन्हें बेरोजगार बनाया जा रहा है।
जानकारी देते चलें कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ही आंदोलनकारी सहायक पुलिसकर्मियों की बहाली अनुबंध पर की थी। इनका काम उग्रवाद प्रभावित जिलों में उग्रवादी और माओवादियों की सूचना पुलिस को देना था, लेकिन इनसे ट्रैफिक कंट्रोल करने का काम(ट्रैफिक पुलिस) करवाया जा रहा था। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने कार्यकाल में इन सहायक पुलिसकर्मियों को स्थायी नही किया, और अब इन्हें स्थायी करने की वकालत कर रहे हैं, जो कोरी राजनीति के अलावा कुछ भी नही है।