कांग्रेसी नेता ऐनुल हक अंसारी ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा, लगाए गंभीर आरोप..….

0
9

रिपोर्ट:- वसीम अकरम….

राँची: ग्रामीण कांग्रेस रांची जिला के कार्यकारी जिला अध्यक्ष ऐनुल हक अंसारी ने कांग्रेस पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्य से अपना इस्तीफा दे दिया है। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को इस्तीफा पत्र भेज दी गई है।

 

गुरुवार को पिठोरिया कोनकी चौक में एक संवाददाता सम्मेलन कर खुद ऐनुल हक अंसारी ने इसकी जानकारी दी। मौके पर ऐनुल हक अंसारी ने कांग्रेस पार्टी के कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि वर्तमान झारखंड कांग्रेस कमिटी, पार्टी के विचारधारा से भटक चुकी है। पुराने कांग्रेसी कार्यकर्ता जो दिन-रात पार्टी को सींचे उन्हें वर्तमान में नजरअंदाज किया जा रहा है। वर्तमान झारखंड कांग्रेस की हालत ऐसी हो चुकी है कि यहां पर खुद कार्यकर्ता जन मुद्दों को लेकर आवाज नहीं उठा सकते। लोग चाटुकारी कर पार्टी के शीर्ष पदों पर काबिज है। जिससे कांग्रेस के सच्चे सिपाही अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे। ऐनुल हक अंसारी ने आगे कहा कि, झारखंड में मॉब लीचिंग, बीते दिन राँची के मेन रोड पर अल्पसंख्यको पर गोली कांड जैसी घटनाओं पर चुप्पी साधना कहि ना कहीं पार्टी के प्रति अल्पसंख्यको का विश्वास खत्म होते जा रहा है।

 

वहीं सरकार के 3 साल बीत जाने के बाद भी उर्दू शिक्षकों की बहाली ना होना, 20 सूत्री क्रियान्वयन कमेटी, बोर्ड, निगम, जैसी संवैधानिक पदों का अभी तक गठन नहीं हो पाना भी वर्तमान पार्टी के प्रदेश के पदाधिकारियों का मानसिकता को दर्शाता है। मैं खुद पार्टी में एक सच्चे सिपाही के तरह 25 साल तक पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए दिनरात सींचा। यूथ कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष से लेकर जिला कमिटी के पद तक का सफर पूरी ईमानदारी से निभाया। पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी सौंपी उसे पूरी निष्ठा से निभाया। फिर भी वर्तमान झारखंड कांग्रेस कमेटी में चाटुकारी, गुटबाजी हावी है। पार्टी में पुराने कार्यकर्ता जो दिन-रात पार्टी को सींचे, जो उनका हक मिलना चाहिए वह हक उन्हें नहीं दिया गया। आज इन्हीं सब कारणों की वजह से झारखंड में कांग्रेस पार्टी कमजोर होते जा रही है। अधिकतर पार्टी के सच्चे सिपाही अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे है, और पार्टी का दामन छोड़ रहे हैं। मैं आज कांग्रेस से इस्तीफा दे रहा हूँ, मेरे इस्तीफा देने से बाकी कांग्रेस के सच्चे सिपाहियों को अगर पार्टी में उन्हें उनके सही सम्मान मिले तो मुझे बहुत खुशी होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.