झारखंड में कांग्रेस को लगा दूसरा बड़ा झटका, पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा……..

0
5

रिपोर्ट :- बिनोद सोनी

राँची: झारखण्ड में कांग्रेस को प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह के इस्तीफे के बाद फिर बड़ा झटका लगा है। पहले आरपीएन सिंह अब पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।सोनिया गांधी को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि झारखंडी जनभावना के अनुरूप सरकार और संगठन राज्य में काम नहीं कर रही है। इसलिए भारी मन से इस्तीफा दे रही हूँ। उन्होंने इस पत्र को नये प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय को सौंपा है।

गौरतलब है कि झारखंड में गीताश्री उरांव कांग्रेस की दिग्गज नेत्री मानी जाती हैं और कार्तिक उरांव की पुत्री हैं। सिसई विधानसभा सीट से विधायक रह चुकी हैं। राज्य की पूर्व शिक्षा मंत्री भी रही हैं।बगीताश्री के मुताबिक पार्टी में उनके पिता स्वर्गीय कांर्तिक उरांव के योगदान और आदिवासी समाज की लगातार उपेक्षा हो रही है और आदिवासियों की समस्याएं पार्टी फोरम में नहीं आ पा रही हैं।

उन्होंने कहा कि भोजपुरी, मगही, मैथिली, अंगिका, उड़िया और बंगला भाषा को झारखंडी भाषा का दर्जा देना मूल झारखंडियों का हक-अधिकार छीनने जैसा है।गीताश्री उरांव के पति पूर्व आईपीएस ऑफिसर अरुण उरांव भी बहुत पहले कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। अब गीताश्री उरांव का अगला राजनीतिक ठिकाना कहां होगा, यह भविष्य के गर्भ में है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.