केन्द्र के पास झारखंड सरकार का बकाया, बावजुद हेमंत सरकार ने कोरोना काल में भी किया बेहतर वित्तिय प्रबंधनः प्रदेश राजद

0
5

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

राँची: झारखंड सरकार के 1 साल पूरा होने पर राजद प्रदेश कार्यालय में झारखंड राजद प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह ने मीडिया को संबोधित किया। राजद प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार अपने एक वर्ष के कार्यकाल में काफी अच्छा काम की है। राज्य सरकार ने कोरोना काल में बेहतर काम करते हुए चप्पल पहनने वाले मजदूरों को भी एयर लिफ्ट करा कर राज्य में लाने का काम किया। इस दौरान केंद्र सरकार राज्य सरकार को मदद देने में असफल रही, फिर भी राज्य सरकार जनता के लिए कार्य करती रही। किसानों की ऋण माफी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि रही। गठबंधन के नाते राज्य सरकार को बधाई देता हूं।

केन्द्र सरकार अगर बकाया राशि झारखंड का दे दे, तो विकास की गति तेज हो जाएगीः

राजद के वरिष्ठ नेता राधाकृष्ण किशोर ने हेमंत सरकार की भुरी भुरी प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार का वित्तिय प्रबंधन काफी अच्छा रहा। केन्द्र के पास झारखंड का 50 प्रतिशत से भी अधीक का बकाया है, अगर केन्द्र सरकार ये बकाया राशि राज्य सरकार को दे दे, तो राज्य में विकास की गति काफी तेज हो जाएगी। राधाकृष्ण किशोर ने हेमंत सरकार के 1 वर्ष के कार्यकाल और बीते रघुवर सरकार के 5 साल का तुलनात्मक ब्यान जारी करते हुए कहा, कि हेमंत सरकार के 1 वर्ष हर मायनों में बेहतर साबित हुआ है।

झलका प्रदेश राजद का दर्दः

संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश राजद का दर्द एक बार फिर झलका।  झारखंड राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने कहा कि, सरकार में उनकी जो हिस्सेदारी होनी चाहिए वो नहीं मिली। उन्होंने कहा कि, पार्टी 7 सीटों पर चुनाव लड़ी और 6 सीटों पर पार्टी दूसरे पोजीशन में रही, बावजूद इसके गठबंधन की सरकार में वो मान सम्मान नहीं मिला है।

संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश राजद के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.