पूर्व खेल मंत्री बंधु तिर्की के बनहोरा और मोरहाबादी स्थित आवास पर CBI का छापा, राष्ट्रीय खेल घोटाला से जुड़ा है मामला…..

0
6

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

रांचीः गुरुवार को सीबीआई की टीम ने पूर्व खेल मंत्री बंधु तिर्की के बनहोरा और मोरहाबादी स्थित आवास पर एक साथ छापेमारी की। मामला 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाला से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। बंधु तिर्की फिलहाल दिल्ली मे हैं। बताते चलें कि आय से अधीक संपत्ति मामले में पहले ही बंधु तिर्की दोषी साबित हो चुके हैं और अपनी सदस्यता विधानसभा से गंवा भी चुके हैं।

क्या है 34th राष्ट्रीय खेल घोटाला?

दरअसल झारखंड में वर्ष 2011 के फरवरी माह में 34वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन किया गया था, जिसमें खिलाड़ियों के लिए बीना टेंडर निकाले ही उंची कीमतों में खेल सामाग्रियो की खरीद की गई थी इसके अलावा मेगा स्पोर्टस कांप्लेक्स निर्माण में भी भारी अनियमितता बरती गई थी। इस आयोजन के दौरान कूल 28.34 करोड़ का घोटाला हुआ था।

एसीबी ने इस घोटाले में दो एफआईआर दर्ज किया थाः

पहला मामला RC-0242022A001, मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण में हुई अनियमितता से जुड़ा है, जिसमें अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज है। वहीं दूसरा मामला RC-0242022A002 है जो बीना टेंडर निकाले ही खेल सामाग्रियों की खरीद से जुड़ा हुआ है। पूर्व में इस मामले की जांच ACB कर रही थी, जिसमें बंधु तिर्की गिरफ्तार भी किए गए थें और उनके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल किया गया था। ACB ने बंधु तिर्की को इस मामले में अप्राथमिक अभियुक्त बनाया था।

34वें राष्ट्रीय खेल घोटाला मामले में सीबीआई की टीम और भी अन्य जगहों पर कर रही है छापेमारीः

सीबीआई की टीम झारखंड के पूर्व खेल मंत्री बंधु तिर्की के दोनों आवासों के अलावा इस घोटाले से जुड़े अन्य लोगों के ठीकनों पर भी छापेमारी कर रही है। छापेमारी पटना सीबीआई की टीम कर रही है। बताया जा रहा है कि झारखंड में 12 पटना में 2 और दिल्ली के 2 ठीकानों पर सीबीआई की छापेमारी एक साथ चल रही है।

बंधु तिर्की पर आरोपः

34वें राष्ट्रीय खेल के दौरान बंधु तिर्की, झारखंड के खेल मंत्री थें। बंधु तिर्की पर ये आरोप है कि, उन्होंने राष्ट्रीय खेल आयोजन समिति के महासचिव, तात्कालिन खेल निदेशक और सचिव के अनुशंसा मात्र पर करोड़ों की राशी अनुमोदित कर दिया था, इसके लिए बंधु तिर्की ने स्वीकृति नही लिया था। इस मामले में जांचोपरांत अनियमितता की पुष्टि हुई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.