धनबाद में राष्ट्रीय खेल से जुड़े मामले को लेकर CBI ने मारा छापा….

0
9

रिपोर्ट:- अशोक कुमार….

धनबाद : धनबाद में हुए 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाला मामले को लेकर आज सीबीआई की टीम ने धनबाद में भी छापेमारी की। यह छापेमारी बैंक मोड़ थाना के पुराना बाजार टेलीफोन एक्सचेंज स्थित झारखंड ताइक्वांडो संघ के महासचिव प्रभात कुमार शर्मा के आवास पर पड़ा है। लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार रांची सीबीआई की एक टीम शुक्रवार की सुबह प्रभात कुमार शर्मा के घर पर छापेमारी करने पहुंची, जो अभी भी जारी है। हालांकि इस कार्रवाई के बाबत अबतक कोई आधिकारिक पुष्टि नही हुई है।

आप को बताते चले कि 34वें राष्ट्रीय खेल में पांच खेलों का आयोजन धनबाद में भी की गई थी। आयोजन को लेकर करीब 10 करोड़ से अधिक की राशि धनबाद में भी खर्च की गई थी। जिसमें दो स्टेडियम और दो स्पोर्ट्स हॉस्टल का निर्माण किया गया था। राष्ट्रीय खेल की आयोजन समिति पर आरोप है कि स्टेडियम निर्माण में गुणवत्ता से खिलवाड़ किया गया तथा तय प्राक्कलन की राशि से अधिक पर स्टेडियम बनवाया गया। झारखंड हाईकोर्ट की तरफ से राष्ट्रीय खेल आयोजन समिति के आधारभूत संरचना के निर्माण और खेल के आयोजन में 28 करोड़ से अधिक खर्च किये जाने के मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिये थे। यह आदेश 11 अप्रैल 2022 को झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डॉ रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने दिया था। इसके बाद से सीबीआई छापेमारी कर रही है। इससे पहले मई माह में भी रांची, धनबाद के दर्जनों ठिकानों पर सीबीआई रांची की टीम ने छापेमारी की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.