Categories
मुद्दा

ईचापीढ़ी पंचायत में कंबल वितरण कर पंचायत की समस्याओँ के रुबरु हुएं पंचायत जनप्रतिनिधि…

10

रिपोर्ट- वसीम अकरम…

राँची(पिठोरिया) : कांके प्रखंड के इचापीड़ी पंचायत में सोमवार को मुखिया लाखों उरांव और उप मुखिया मोहम्मद गुफरान अंसारी ने अपने पंचायत के वार्ड सदस्यों के साथ पंचायत के जरूरतमंद लोगों के बीच में कंबल वितरण किया। मौके पर 45 जरूरतमंद लोगों के बीच में कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान पंचायत जनप्रतिनिधियों ने पीरुटोला गांव का निरीक्षण किया। और गांव की समस्याओं से अवगत हुए।
ठंड से बचाने के लिए बुजुर्गों के बीच समय से पूर्व कंबल का वितरण किया गयाः लाखो उरांव, मुखिया

मौके पर मुखिया लाखों उरांव ने कहा कि प्रखंड के तरफ से जरूरतमंद लोगों के बीच में कंबल वितरण के लिए हम लोगों को कंबल मिला था, जिसे आज पिरुटोला में कैंप लगाकर जरूरतमंद लोगों के बीच में वितरण किया गया। आपको पता होगा कि कांके में सबसे ज्यादा ठंड पड़ता है। यहां पर पारा जीरो डिग्री सेल्सियत तक पहुंच जाता है। ठंड की शुरुआत कांके प्रखंड में हो चुकी है, ऐसे में बुजुर्गों को ठंड से बचाने के लिए समय से पहले कंबल मुहैया कराया गया है।

असहाय गरीबों के बीच कंबल वितरण करते पंचायत जन प्रतिनिधि.

जल्द ही समस्याओं का किया जाएगा निराकरणः उप मुखिया

वहीं उप-मुखिया गुफरान अंसारी ने कहा कि लगातार क्षेत्र के लोग बिजली, पानी, सड़क और नाली की समस्या को लेकर शिकायतें कर रहे है। उनकी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए हम सभी पंचायत जनप्रतिनिधि पीरुटोला गांव का निरीक्षण कियें। लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान बिजली से संबंधित इलेक्ट्रिक पोल, बिजली के तार जर्जर अवस्था में नजर आया। इसके अलावे नाली, सड़क, और पानी की भी समस्या की जानकारी स्थानीय लोगों से मिली है। हमलोग इन सभी समस्याओं को संज्ञान में लिये है और जल्द ही इन मुद्दों से संबंधित अधिकारियों को अवगत करवा कर समस्याओं का निराकरण करवाया जाएगा।

मौके पर इचापीड़ी पंचायत के मुखिया लाखो उरांव, उप मुखिया मो गुफरान अंसारी, वार्ड सदस्य दिनेश महली, रूपा कुमारी, अबु रेहान अंसारी, तबरेज अंसारी,  मसीउल्लाह अंसारी मौजूद थें।

By taazakhabar

"TAAZA KHABAR JHARKHAND" is the latest news cum entertainment website to be extracted from Jharkhand, Ranchi. which keeps the news of all the districts of Jharkhand. Our website gives priority to news related to public issues.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *