भाजपा नेता अनिल टाईगर ने “संपर्क से समर्थन” अभियान के तहत किया जनसंपर्क , वरिष्ठ और विशिष्ट व्यक्तियों का हुआ सम्मान…..

0
9

रिपोर्ट:- वसीम अकरम….

रांची/कांके: भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत आज “संपर्क से समर्थन” अभियान कार्यक्रम प्रभारी सह भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल टाईगर के नेतृत्व में काके क्षेत्र के वरिष्ठ और विशिष्ट व्यक्ति और चिकित्सक डॉक्टर शंभू प्रसाद सिंह कांके जेनरल हॉस्पिटल के निदेशक, गौ सेवा प्रमुख गिरजा शंकर पांडेय से मिलकर उन्हें सम्मानित किया गया। टाइगर ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में डॉक्टर साहब द्वारा किए गए विशिष्ट कार्यों की सराहना की। साथ ही डॉक्टर साहब के इस क्षेत्र में किए गए बहुमूल्य योगदान के प्रति आभार और धन्यवाद प्रकट किया।

साथ ही उन्होंने कहा, हमारी पार्टी के निर्देश पर उनके द्वारा किए गए विशिष्ट कार्यो के लिए उन्हें सम्मान स्वरूप अंग वस्त्र देकर उनका जोरदार अभिनंदन किया गया। मोदी सरकार के सेवा के 9 वर्ष की महान उपलब्धियों को उनसे विस्तृत चर्चा की गई। मोदी सरकार की नीतियां कैसे देश को समृद्ध और विकसित बना रहीं हैं इत्यादि विषयों की विस्तृत जानकारी उन्हें दी गई। एक गरीब आम व्यक्ति मोदी सरकार की नीतियों के कारण सबल और सशक्त बन रहा है यह जानकर डॉक्टर साहब ने हर्ष व्यक्त किया।

इस महा जनसंपर्क अभियान में कांके मंडल अध्यक्ष राम लखन मुंडा, गुणा नंद महतो ,राजकुमार महतो, दीपक कुमार ,प्रभात भूषण साथ में उपस्थित थे। इस प्रकार के रचनात्मक और सृजनात्मक कार्यक्रम को जानकर डॉक्टर साहब ने मोदी सरकार के प्रति गहरी आस्था व्यक्त की और मोदी सरकार के प्रति भरोसा जताया की मोदी जी के नेतृत्व में यह देश निश्चित रूप से संपूर्ण विश्व का नेतृत्व करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.