आय से अधिक संपत्ति मामले में बंधु तिर्की की बढ़ सकती है मुश्किलें, न्यायालय ने 24 फरवरी से बहस शुरू करने का दिया आदेश……..

0
2

रिपोर्ट :- बिनोद सोनी…..

राँची: आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व मंत्री एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष विधायक बंधु तिर्की घिरते नजर आ रहे हैं है। दरअसल खुद के बचाव में कई महत्वपूर्ण गवाहों की गवाही नही करा पाए और रांची CBI कोर्ट ने 24 फरवरी से बहस शुरू करने का आदेश दे दिया है।

बंधु तिर्की पर 6 लाख 28 हजार आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है जिसको लेकर एक लंबी अवधि से ये रांची CBI कोर्ट में ट्रायल फेस कर रहे हैं। जो फिलहाल बहस के स्टेज पर है। कोर्ट के द्वारा डिफेंस विटनेस क्लोज किए जाने के बाद बहस के स्टेज पर सुनवाई होनी है। जिसको लेकर कोर्ट तारीख पर तारीख तिथि निर्धारित की बाउजूद इसके बंधु तिर्की द्वारा बहस शुरू नहीं की गई है और ना ही कोर्ट में उपस्तिथ हुए। इसको लेकर न्यायलय ने उन्हें सशरीर कोर्ट में उपस्तिथ होने का आदेश दिया था। जिसके आलोक में आज बंधु तिर्की CBI कोर्ट में हाजरी लगाई। आय से अधिक संपत्ति के मामले में बंधु तिर्की ने खुद के बचाव में गवाहों की लंबी फेहरिस्त कोर्ट को दी थी। जिसमें से कई महत्वपूर्ण गवाह पेश नही कर पाए। कोर्ट ने 23 मार्च 2021 को डिफेंस विटनेस क्लोज कर 8 अप्रैल 2021 से बहस शुरू करने का आदेश दिया। जिसको लेकर बंधु तिर्की ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर गवाही पूरी करने की मांग की जो फिलहाल हाईकोर्ट में लंबित है। वही रांची सीबीआई कोर्ट के द्वारा जारी आदेश के एक लंबी अवधि बीत जाने के बाद भी इनके द्वारा बहस शुरू नहीं की गई और ना ही कोर्ट में उपस्थित हुए। जिसको लेकर उन्हें शरीर कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया गया। उस आदेश के आलोक में बंधु तिर्की आज कोर्ट में उपस्थिति दर्ज कराई। वही न्यायलय ने 24 फरवरी से बहस शुरू करने का आदेश दिया है।अब देखना होगा कि कोर्ट के आदेश पर अगले निर्धारित तिथि को बहस शुरू हो पाती है या नहीं

यह मामला 2005 का है जब तत्कालीन मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के कैबिनेट में बंधु तिर्की शिक्षा मंत्री थे। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व मंत्री एनोस एक्का और पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही समेत कई आरोपी कोर्ट का चक्कर लगा रहे हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.