Categories
Latest News राजनीति

निकाय चुनाव में ओबीसी को दरकिनार किए जाने के खिलाफ आजसू पार्टी ने किया राज्यव्यापी आंदोलन…….

7

रिपोर्ट:- वसीम अकरम….

राँची: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि सोची समझी साजिश के तहत ओबीसी को राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भागीदारी और प्रतिनिधित्व से रोकने के लिए सरकार हर हथकंडे अपना रही है। पंचायत चुनाव के बाद निकाय चुनाव में ओबीसी को आरक्षण से वंचित किया जाना इसका स्पष्ट प्रमाण है। साथ ही राज्य सरकार ओबीसी हितों को लेकर जो भी दुहाई देती है वह झूठ और फरेब के सिवाय कुछ नहीं होता। सरकार की नीति और नीयत ओबीसी के खिलाफ है।

सुदेश कुमार महतो ने राज्य सरकार द्वारा नगर निकाय चुनाव में पिछड़ों के लिए आरक्षित सीटों को अनारक्षित किए जाने के खिलाफ ये बातें कही। सरकार के इस रवैये के खिलाफ आज आजसू पार्टी ने राज्यवायपी आंदोलन किया। इसके तहत जिला मुख्यालयों में जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके बाद उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को एक मांग पत्र सौंपा गया।

इधर रांची में मोराबादी मैदान से कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में राजभवन मार्च किया और राज्यपाल के नाम मांग पत्र सौंपा। राजभवन मार्च का नेतृत्व डॉ देवशरण भगत हसन अंसारी भरत काशी संजय महतो, ज्ञान सिन्हा वर्षा गाड़ी ने किया।

आजसू प्रमुख ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ओबीसी अपने हक और अधिकार के लिए अब तक संघर्ष करते आए हैं। आजसू पार्टी इस आवाज को बड़े आंदोलन का रूप देने के लिए तैयार है। अगर पंचायत चुनाव के बाद नगर निकाय चुनाव में भी ओबीसी के सीटों को सामान्य करना, महज संयोग नहीं हो सकता। यह पिछड़ों को राजनीतिक एवं सामाजिक रुप से दरकिनार का षड्यंत्र है।

इस मौके पर देवशरण भगत ने कहा कि किसी भी हालात में हम पिछड़ों की हकमारी बर्दाश्त नहीं करेंगे। पिछड़ों के प्रति सरकार का रवैया शुरु से निराशाजनक रहा है

राज्यव्यापी आंदोलन को लेकर आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी ने कहा कि पंचायत चुनाव से पहले ट्रिपल टेस्ट कराने तथा पिछड़ों को उनका वाजिब हक दिलाने हेतु आजसू पार्टी ने विभिन्न स्तरों पर आवाज मुखर की। लेकिन सरकार ने ट्रिपल टेस्ट कराने के लिए कोई कदम नहीं उठाए। इस विषय को लेकर 03 नवंबर, 2022 पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम से मिलकर ज्ञापन सौंपते हुए पिछड़ों के साथ लगातार होती अनदेखी के बारे में विस्तार से चर्चा भी की और तत्काल हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। अब इस आंदोलन के साथ एक बार फिर महामहिम से सरकार के रवैया के खिलाफ हस्तक्षेप करने का अनुरोध पार्टी करती है।

इधर राजधानी रांची में आजसू पार्टी रांची जिला तथा महानगर इकाई ने हजारों की संख्या में मांग पत्र लेकर मोराबादी स्थित बापू वाटिका से राजभवन कूच किया तथा महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, केंद्रीय महासचिव राजेंद्र मेहता, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, रांची जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत, जिप उपाध्यक्ष बीणा देवी, केंद्रीय सचिव सुनिल सिंह, संजय सिद्धार्थ, रामधन बेदिया, रांची जिलाध्यक्ष संजय महतो, भरत काशी, हकिम अंसारी, ज्ञान सिन्हा, सीमा सिंह, गौतम साहू, बनमाली मंडल, नईम अंसारी, जलनाथ चौधरी, जगरनाथ महतो, पार्वती देवी, वर्षा गाड़ी, चितरंजन महतो, विरेंद्र तिवारी, रंग बहादुर, चिंटू मिश्रा, सूरज, रमेश गुप्ता, सुनिल यादव, बंटी यादव, नेहा, निलोफर, सुनिता, दिप्ती, सुरू, नीरज वर्मा, ओम वर्मा, राहूल, आशुतोष इत्यादि मुख्य रूप से शामिल हुए।

By taazakhabar

"TAAZA KHABAR JHARKHAND" is the latest news cum entertainment website to be extracted from Jharkhand, Ranchi. which keeps the news of all the districts of Jharkhand. Our website gives priority to news related to public issues.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *